आसमान में पेंच लड़ाएंगे मोदी और केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बसंत पंचमी पर सीएम सिटी के आसमान में राजनीति के दो धुर विरोधी नेता पेंच लड़ाते नजर आएंगे। यह दोनों नेता कोई और नहीं बल्कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। जो इसबार पतंगों के ऊपर छाए हुए हैं। अपने राजनीतिक दांव पेच से एक दूसरे को हराने में माहिर ये नेता जमीन पर भले ही अपनी राजनीति की दिशा और दशा का निर्धारण खुद करते हों, लेकिन आसमान के इस लड़ाई में उनके उड़ान की डोर आम जनता के हाथ में होगी। बसंत पंचमी के दिन सीएम सिटी में होने वाली पतंगबाजी की तैयारियां जोरों पर हैं।
पतंगों के लिए मशहूर शहर का सदर बाजार इस समय तरह-तरह के पतंगों से भरा पड़ा हैै। इस बार बच्चे जहां सबसे ज्यादा छोटा भीम, मोटू-पतलू जैसे काटूर्न करैक्टर वाले पतंग पसंद कर रहे हैं, वहीं युवा वर्ग बॉलीवुड के सितारों से सजी पतंग और देशप्रेम से ओतप्रोत पतंगों को ज्यादा पसंद कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच जो पतंगे लोगों को सबसे ज्यादा लुभा रही हैं, वे नेताओं की तस्वीर लगी पतंगे। राघव पतंग स्टोर के मालिक राघव ने बताया कि इस बार मार्केट में कई तरह के लुभावने पतंग आ रहे हैं। लोग कलरफुल पतंग खरीदने की जगह कोई खास संदेश देने वाले पतंगों को ज्यादा खरीद रहे हैं। इस समय मार्केट में एक रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक की पतंग मिल रही है।
पार्टी समर्थकों में नेताओं की फोटो लगी पतंग का क्रेज
राजनीतिक नेताओं की तस्वीर लगी पतंगों का पार्टी समर्थक जमकर खरीददारी कर रहे हैं। लोग गुट बनाकर बसंत पंचमी को होने वाली पतंगबाजी की तैयारी कर रहे हैं। पतंग खरीदने आए मोदी समर्थक राकेश ने बताया कि, हमने मोदी की तस्वीर लगी 50 से अधिक पतंग खरीदी है। ये पतंग खुद भी उड़ाऊंगा और कालोनी के अन्य लोगों को भी दूंगा। यहां पर चुनाव भले ही न हो लेकिन इस बार करनाल के आसमान में सिर्फ मोदी ही मोदी नजर आएंगे। वहीं आप पार्टी समर्थक रघुबीर ने कहा कि जिस तरह से हम राजनीति में भाजपा को टक्कर दे रहे, उसी तरह करनाल के आसमान से मोदी का केजरीवाल टक्कर देंगे। यहां के आसमान जो केजरीवाल से पेंच लड़ाएगा वो बिना डोर के आसमान में लहराएगा।
पतंग का लाखों में है कारोबार
जिले में पतंग का कारोबार लाखों रुपये का है। दुकानों पर एक रुपये से लेकर 400 रुपये तक के पतंग मौजूद हैं। खास बात यह है कि पतंगों में कई तरह के डिजाइन भी हैं। आजकल बच्चे कलरफुल और कार्टून आदि के पतंग पसंद करते हैं। युवाओं में केजरीवाल व मोदी की फोटो वाली व बॉलीवुड वाली पतंग पसंद आ रही है। अनुमान है कि दुकानों पर रोजाना हजारों रुपये के पतंग बिक रहे हैं।