फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lawyers went on strike after hearings were not held in the Tehsildar Court.

Karnal News: तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई नहीं होने पर वकीलों ने की हड़ताल

Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lawyers went on strike after hearings were not held in the Tehsildar Court.
इंद्री। नायब तहसीलदार की अदालत में लंबित मामलों की सुनवाई न होने से वीरवार को वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। इंद्री बार एसोसिएशन के वकीलों ने कामकाज बंद करके रोष जताया। तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह ढांडा ने बताया कि मंगलवार का दिन तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई के लिए तय है। नायब तहसीलदार की ओर से कोर्ट में केसों की सुनवाई के लिए दोपहर एक से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार कभी भी कोर्ट रूम में कोर्ट नहीं लगाते। अपने कार्यालय में ही केसों की सुनवाई करते हैं। मंगलवार को जब कुछ वकील अपने केसों की सुनवाई के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे तो नायब तहसीलदार ने उनसे दुर्व्यवहार किया। सुरक्षाकर्मी से वकीलों को कार्यालय से बाहर निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन




कोरोना काल से लंबित हैं मामले

प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार कार्यालय में वकीलों के बैठने के लिए कुर्सी तक का प्रबंध नहीं है। सीनियर एडवोकेट राजेश कांबोज ने बताया कि तहसील कार्यालय में कोरोना काल के बाद से लंबित मामलों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमेटी उपायुक्त को सौंपेगी ज्ञापन

वीरवार को वकीलों की ओर से हड़ताल कर काम ठप रखा गया। बार एसोसिएशन की ग्यारह सदस्यीय कमेटी शीघ्र ही नायब तहसीलदार के खिलाफ डीसी करनाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करेगी। 11 वकीलों की एक कमेटी बनाई गई है, जो उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed