फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lawrence gang demanded ransom of from rice trader in Karnal, accused told his name as Bhanu Rana

Karnal: लॉरेंस गैंग ने चावल व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, आरोपी ने भानू राणा बताया अपना नाम; दी धमकी

Fri, 31 May 2024 05:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 05:58 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चावल का दलाल का काम करता है। 11 मई की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम भानु राणा बताया और अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। आरोपी ने उससे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांग की है।

विज्ञापन
Lawrence gang demanded ransom of from rice trader in Karnal, accused told his name as Bhanu Rana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अपने आपको सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से शहर के एक चावल व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी है। वहीं फिरौती की रकम न देने पर उसके व उसके परिवार के सदस्यों को सात दिनों में जान से मारने की धमकी भी दी है। कॉल के बाद व्यापारी का पूरा परिवार में डर का माहौल है। व्यापारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-13 निवासी अमरीक सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चावल का दलाल का काम करता है। 11 मई की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम भानु राणा बताया और अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। आरोपी ने उससे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांग की है।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर वह सात दिनों के भीतर उसके या उसके परिवार के सदस्यों को गोली मार देगा, जो घर या कार्यालय में उपस्थित होंगे। इसके बाद 18 मई को सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई और उस समय वह अपने कार्यालय में मौजूद नहीं था तो उसका फोन एक कर्मचारी ने उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाले व्यक्ति ने फिर से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की और जब स्टाफ सदस्यों ने बताया कि अमरीक सिंह घर पर मौजूद नहीं है तो उसने कहा कि उसे बता देना कि भानू राणा का फोन आया था। अमरीक सिंह को एक करोड़ रुपये देने होंगे और नहीं तो उसका समय पूरा हो गया है। आरोपी ने धमकी दी है कि वह अमरीक सिंह और उसके परिवार के सदस्यों या कार्यालय में मौजूद किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय गोली मार देगा। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर उसकी जान, माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।


अधिकारी के अनुसार
चावल दलाल की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल व व्हाट्सएप कॉल करने की पहचान में जुट गई है। -विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed