{"_id":"614a44cc8ebc3e8477791aa2","slug":"lawrence-bishnoi-gang-demanded-extortion-of-25-lakhs-karnal-news-knl83994046","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 25 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 25 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के कर्ण विहार निवासी एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। घटना की रिपोर्ट सेक्टर 32-33 थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने दी गई ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कर्ण विहार कॉलोनी निवासी मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार को मोबाइल नंबर से उसके दोस्त संजय हुड्डा निवासी विकास नगर करनाल के फोन पर कॉल आई। जिससे उसका फोन नंबर लिया गया। इसके बाद दोपहर बाद 2.09 बजे उसके फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। जिसमें दो व्यक्ति बात कर रहे हैं। इसके बाद भी दो बार उसके फोन पर लगातार कॉल आई लेकिन भय के कारण उसने रिसीव नहीं किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर लारेंस बिश्नोई गैंग के दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने विवेचना अधिकारी गुरविंदर ने बताया कि मेहर सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।