फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Last date for application for sports nurseries is 15 February

Karnal News: खेल नर्सरियों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी

Thu, 05 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 05 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Last date for application for sports nurseries is 15 February
करनाल।
विज्ञापन

जिले में नई खेल नर्सरियों के लिए खेल विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अंतिम तिथि 15 फरवरी है। फिलहाल जिले में करीब 53 खेल नर्सरियां हैं। इनमें 500 के करीब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। सरकारी खेल नर्सरी के लिए https://khelnurseryharyana.in/nursery/registration पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। खेल नर्सरी में का आवेदन करने वाले कोच के पास कम से कम 25 से 30 खिलाड़ी होने चाहिए। खुद का मैदान होना चाहिए। विभाग की ओर से एक टीम निरीक्षण के लिए आएगी। निरीक्षण के बाद विभाग की ओर से कोच की नियुक्ति की जाती है।



8 से 19 वर्ष के खिलाड़ी कर सकते हैं अभ्यास

खेल नर्सरी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायतें स्थगित कर सकती हैं। इसमें 8 से 19 वर्ष के खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। खिलाड़ियों को हर महीने खुराक भत्ता दिया जाता है। आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। खेल नर्सरी में प्रशिक्षकों के लिए 25000 रुपये प्रति माह तक का मानदेय होता है। इन खेल नर्सरियों में 28 विभिन्न खेल कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, हॉकी, बॉक्सिंग, फुटबॉल आदि शामिल होते हैं।।
विज्ञापन


--------

खेल नर्सरियों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इस पोर्टल पर जाकर कोच आवेदन कर सकते है। उम्मीद है कि इस बार जिले को कई खेल नर्सरियां मिलेंगी। -राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed