फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Last chance to qualify for Paris Olympics

Karnal News: पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाई का अंतिम मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Last chance to qualify for Paris Olympics
- राष्ट्रीय इंटर स्टेट वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के 80 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

- पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में 27 से 30 जून तक होंगे मुकाबले
- करनाल के चार एथलीटों का भी हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा के एथलीटों को पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने का अंतिम मौका मिला है। इसके लिए प्रदेश के 80 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। एथलेटिक्स हरियाणा आयोजन समिति और कार्यकारी बोर्ड की ओर से पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोटर्स कॉम्पलेक्स सेक्टर तीनए पंचकूला में 27 से 30 जून तक 63वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले खिलाड़ियों की पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट पक्की होगी।
इससे पूर्व करनाल के कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन एक व दो जून को हुआ था। इस दौरान एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ था, जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान भी करनाल के गोबिंद कुमार व अतुल ने दौड़ प्रतियोगिताओं में चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक ने बताया कि 63वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पंचकूला में 27 से 30 जून किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में क्वालीफाई खिलाड़ी इस वर्ष होने वाले पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


करनाल के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
- 100 मीटर दौड़ में गोबिंद कुमार (करनाल)
- 200 मीटर दौड़ में अतुल (करनाल)
- 400 मीटर बाधा दौड़ में अमन (करनाल)
- तीन हजार मीटर स्टीपलचेंज में रवि (करनाल)



हरियाणा पुरुष एथलेटिक्स के चयनित खिलाड़ी

शिवम यादव 100 मीटर दौड़ (चरखी दादरी), अंकुर 200 मीटर दौड़ (सोनीपत), कपिल 200 मीटर दौड़ (हिसार), विक्रांत पांचाल 400 मीटर दौड़ (फरीदाबाद), मोहित कुमार 400 मीटर दौड़ (सोनीपत), अभिषेक 4X400 मीटर रिले दौड़ (फतेहाबाद), सत्यदेव 800 रिले (पलवल), मनजीत 800 मीटर दौड़ (हिसार), जतिन 800 मीटर दौड़ (झज्जर), गौरव अत्री 1500 मीटर दौड़ (फरीदाबाद), विकास 1500 मीटर दौड़ (भिवानी), नरेंद्र सिंह 1500 मीटर दौड़ (भिवानी), गगन सिंह 5000 मीटर दौड़ (पंचकूला), अमन कुमार 5000 मीटर दौड़ (झज्जर), रोहित 10000 मीटर दौड़ (सोनीपत), मनोज कुमार 10000 मीटर दौड़ (पानीपत), वंश सोनीपत 10000 मीटर दौड, सौरव अंटील 3000 मीटर स्टेपलचेंज (भिवानी), शंकरलाल स्वामी 3000 मीटर स्टीपलचेंज (भिवानी), विजय सिंह मलिक 400 मीटर बाधा दौड़ (जींद), गुरजीत सिंह हाई जंप (जींद), रोहित हाई जंप (यमुनानगर), अशोक कुमार ट्रिपल जम्प रेवाड़ी, लक्ष्य पोल वॉल्ट (सोनीपत), तनुज कुमार पोल वॉल्ट (भिवानी), गौरव पोल वॉल्ट (झज्जर), मोहम्मद अट्टा साजिद लंबी कूद (फरीदाबाद), अविनाश लंबी कूद (रेवाड़ी), भूपेंद्र सिंह लंबी कूद (हिसार), निर्भय डिस्कस थ्रो (भिवानी) प्रशांत मलिक डिस्कस थ्रो (सोनीपत), अजय कुमार डिस्कस थ्रो (भिवानी), आशीष जाखड़ हैमर थ्रो (झज्जर), अमित पुंडीर हैमर थ्रो (यमुना नगर), गौरव हैमर थ्रो (सोनीपत) साहिल सेलवाल जेवलिन थ्रो (भिवानी) प्रमोद जेवलिन थ्रो (फतेहाबाद), मोहित जेवलिन थ्रो (झज्जर), आशीष शॉटपुट (भिवानी), चेतन कपूर शॉट पुट (फरीदाबाद) आशीष कुमार शॉट पुट (भिवानी), हरदीप 20 किलोमीटर वॉक (भिवानी), अमित 20 किलोमीटर वॉक (रोहतक), राहुल 20 किलोमीटर वॉक (जज्जर), कमल डेकाथलॉन (सोनीपत), संजय डेकाथलॉन (हिसार), मोहित डेकाथलॉन (पानीपत)।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा महिला एथलेटिक्स के चयनित खिलाड़ी
हिमाश्री रॉय 100, 200 मीटर दौड़ (झज्जर), नैंसी 200 मीटर दौड़ (झज्जर), दीपांशी 400 मीटर दौड़ (रोहतक), किरण 400 मीटर दौड़ (सोनीपत), सुम्मी 400 मीटर दौड़ (हिसार), माही नंदाल 4X400 मिक्स रिले (रोहतक), अंकिता 10000 मीटर दौड़ (महेंद्रगढ़), ज्योति 10000 मीटर दौड़ (पंचकूला), कविता 10000 मीटर दौड़ (हिसार), भतेरी 100 मीटर बाधा दौड़ (हिसार), नन्ही 400 मीटर बाधा दौड़ (हिसार), रितिका 400 मीटर बाधा दौड़ (हिसार), प्रीति लाम्बा 3000 मीटर स्टीपलचेंज (फरीदाबाद), पूजा हाई जम्प (फतेहाबाद), प्राची हाई जम्प (सोनीपत), वंशिका घणघस पोल वॉल्ट (भिवानी), निधि पोल वॉल्ट (सोनीपत), सीमा डिस्कस थ्रो (भिवानी), निधि रानी डिस्कस थ्रो (रोहतक), सुनीता डिस्कस थ्रो (भिवानी), ऐश्वर्या हैमर थ्रो (भिवानी), अनिशा दहिया हैमर थ्रो (सोनीपत), अनीता हैमर थ्रो (झज्जर), दीपिका जेवलिन थ्रो (फतेहाबाद), पूमन जेवलिन थ्रो (फतेहाबाद), ज्योति जेवलिन थ्रो (झज्जर), रेखा शॉट पुट (जींद), शिक्षा शॉट पुट (चरखी दादरी), तमन्ना शॉट पुट (झज्जर), सोनू कुमार हेप्टाथलॉन (चरखी दादरी), पूजा हेप्टाथलॉन (चरखी दादरी), ज्योति हेप्टाथलॉन (चरखी दादरी), मोनिका 20 किलोमीटर वॉक (झज्जर), रवीना 20 किलोमीटर वॉक (जींद), ज्योति 20 किलोमीटर वॉक (भिवानी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed