फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Larvae increased after rain, notice to 164

Karnal News: बारिश के बाद बढ़ा लारवा, 164 को नोटिस

Sat, 15 Jul 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 15 Jul 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Larvae increased after rain, notice to 164
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बारिश के मौसम में जिले में डेंगू व मलेरिया का लारवा अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जितना मच्छर का लारवा पिछले तीन माह में मिला था, उतना सिर्फ जुलाई के मात्र 14 दिनों में मिल चुका है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मलेरिया विंग से जुड़े प्रभारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में जुलाई में 200 से अधिक घरों में मच्छर का लारवा मिला हैं। जिनमें से 164 को नोटिस थमाया जा चुका हैं।
अप्रैल से जून में टीमों ने 49,724 घरों में 203 का लारवा मिला था और 138 को नोटिस सौंपा था। वहीं जुलाई के मात्र 14 दिनों में 21 हजार 192 घरों की तलाशी ली। जिनमें 200 से अधिक घरों में डेंगू व मलेरिया का लारवा मिला है। इनमें से विभाग ने 164 मकान मालिकों को नोटिस सौंपा है। वहीं जिले में बढ़ रहे मच्छर के लारवा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 20 नए ब्लीडिंग चेकर रख लिए हैं। जिससे जिले में चेकिंग अभियान और घर-घर एंटी मलेरिया गतिविधियां में तेजी आएगी।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में हुई भारी बारिश के बाद अब शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी जगह-जगह ठहरने लगा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में ज्यादा मच्छर पैदा हो रहे है। ऐसे में विभाग ने सभी पंचायतों को दिशा-निर्देश दिए है कि जिन पंचायतों को अपने-अपने गांवों में मच्छरों के लिए फोगिंग करवानी है। वे अपने यहां पर फोगिंग व एंटी लारवा गतिविधियां करवा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर कोई भी पंचायत दवाइयां ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया विंग से बॉयोलाजिस्ट पिंकी ने बताया कि विभाग की ओर से पूरे साल मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि मच्छरजनित बीमारियों को लेकर गतिविधियां चलती रहती है। जिले में तैनात एमपीएचडब्ल्यू, आशा वर्कर और एएनएम के माध्यम से गतिविधियां करवाई जा रही है। जिले में पिछले पांच साल में 21 केस सामने आए है। इनमें वर्ष 2018 में 17 केस, 2019 में एक केस, 2020 में दो केस, 2021 में शून्य केस और 2022 में एक केस मिला था।

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा गतिविधि बढ़ाने के लिए 20 ब्लीडिंग चेकर रखे जा चुके है। जो अपने क्षेत्रों में एंटी लारवा गतिविधि को अंजाम दे रहे है। प्रत्येक रविवार ड्राई डे मनाने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. विनोद कमल, सिविल सर्जन, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed