फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Larvae found in 216 houses in the district, notices served to 183

Karnal News: जिले में 216 घरों में मिला लार्वा, 183 को थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in 216 houses in the district, notices served to 183
- बारिश के बाद घर-घर दस्तक दे रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लार्वा अधिक मिल रहा है। ऐसे में डेंगू के केस बढ़ने की आशंका है। जिसको ध्यान में रखते हुए नोटिस देने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। टीमों ने बुधवार को 14,819 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 216 घरों में लार्वा मिला और 183 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। साथ ही आमजन को जागरूक कर रही है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 8,39,398 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 4310 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 2189 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3011 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 25 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन को रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू के लक्षण

डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ-साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed