फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land prices are sky high

Karnal News: आसमां पर जमीन के दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Land prices are sky high
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। जिले में लागू हुए जमीन के नए कलेक्टर रेट आसमां पर पहुंच गए। ऐसे में आम आदमी को सपनों का घर, व्यवसायिक गतिविधि या कृषि के लिए जमीन लेने के लिए अब जेब को और ज्यादा हल्का करना पड़ेगा। नई दरों में जमीन के दाम 38 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। ऐसे में नई दरें कई लोगों के सपनों पर पानी फेरती हुई बोझ बनेंगी।
करनाल तहसील क्षेत्र की बात करें तो यहां कंबोपुरा गांव में कृषि योग्य भूमि सबसे महंगी हो गई है। इसी तरह आवासीय क्षेत्रों में सेक्टर-32 और वाणिज्यिक जमीन के मामले में मुगल कैनाल, नेहरू पैलेस व डाकखाना रोड के प्लॉटों के दाम सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 17 गांव, 27 कॉलोनियां और 10 बाजारों में कलेक्टर रेट अधिकतम 25 से लेकर 38 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। अन्यों में न्यूनतम 10 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महंगे क्षेत्र में देखें तो कंबोपुरा गांव में अब कृषि योग्य जमीन 2.10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की गई है, जोकि पहले 1.75 करोड़ रुपये थी। आवासीय क्षेत्रों में सेक्टर-32 में 52 हजार रुपये प्रति गज व सेक्टर-32 व 33 के कुछ हिस्से में 50 हजार रुपये प्रति गज व वाणिज्यिक क्षेत्र में मुगल कैनाल, नेहरु पैलेस और डाकखाना रोड पर 1.40 लाख रुपये प्रति गज के हिसाब से कलेक्टर रेट रखा गया है।

इन क्षेत्रों में पहले जमीन के दाम कम थे। इसी तरह अन्य कॉलोनियों, गांवों और बाजारों में जमीन के कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें तीन दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। इधर, द करनाल प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने नई दरों पर एतराज जताते हुए इसे वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed