फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land dispute, 28 announcements of CM stuck due to non-acceptance of headquarters

जमीन विवाद, मुख्यालयों की स्वीकृति न मिलने से अटकीं सीएम की 28 घोषणाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Land dispute, 28 announcements of CM stuck due to non-acceptance of headquarters
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। जिले का संपूर्ण विकास कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठ साल में 514 घोषणाएं की, ताकि यहां के बाशिंदों को भी महानगरों जैसी सुविधाएं मिल सकें, लेकिन जमीनी विवाद, मुख्यालयों की स्वीकृति और अधिकारियों की लापरवाही के कारण 28 बड़ी घोषणाओं पर आज तक काम ही शुरू नहीं हो पाया। इनमें हवाई अड्डा बनाने की घोषणा समेत कुल 15 घोषणाएं पिछली भाजपा सरकार की हैं। जबकि अन्य 13 वर्तमान की गठबंधन सरकार के कार्यकाल की हैं।
पहली घोषणा आठ नवंबर 2014 को हवाई पट्टी के विस्तार की हुई थी। यह भी अभी तक जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा न होने के कारण अटकी है। इससे अलग पिछली सरकार की घोषणा बरसत बाईपास निर्माण, शूटिंग रेंज, बेडमिंटन कोर्ट, 85 पंचायतों में पौंड, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, कस्बों के बस स्टैंड, नीलोखेड़ी की अनाज मंडी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट में भी जमीन और मुख्यालयों की स्वीकृति आना बाकी है। अब कुल 420 घोषणएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं 66 पर काम चल रहा है। इनमें भी कुछ प्रोजेक्ट कई कारणों से अधर में हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि लंबित घोषणाओं पर जल्द काम शुरू होगा और जिन पर काम चल रहा है उनमें तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी करनाल से तीन कदम आगे
सीएम के विधानसभा क्षेत्र करनाल के लिए सर्वाधिक 117 घोषणाएं हुईं। इनमें से 87 पूरी हो चुकीं, 17 पर काम चल रहा है, 13 पेंडिंग हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर नीलोखेड़ी विधानसभा की 112 घोषणाएं हुई। सर्वाधिक यानी करनाल से तीन ज्यादा 90 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। 15 पर काम चल रहा है और सात पेंडिंग हैं। इसके अलावा घरौंडा की 99 में से 81, असंध की 94 में से 79 और इंद्री की 92 में से 83 घोषणाओं पर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड की सबसे तेज, 136 में से 130 पूरी
कुल 32 विभागों से जुड़ी सीएम ने विकास कार्यों की 514 घोषणाएं कीं। इनमें सर्वाधिक 136 मार्केटिंग बोर्ड की हैं। सबसे तेज कार्य करते हुए 130 घोषणाओं को पूरा किया है। दूसरे नंबर पर पीडब्ल्यूडी की 102 घोषणाओं में 82 पूरी हुई हैं। स्मार्ट सिटी की दो घोषणाएं हुई। दोनों ही लंबित हैं।

इस विधानसभा की यह है स्थिति
विधानसभा घोषणा प्रगति पर शुरू नहीं हुई
करनाल 117 17 13
नीलोखेड़ी 112 15 07
घरौंडा 99 15 03
असंध 94 12 03
इंद्री 92 07 02
कुल 514 66 28
किन विभागों की कितनी घोषणाएं लंबित
विभाग शुरू नहीं प्रगति पर
पंचायत 07 15
पीडब्ल्यूडी 05 15
मार्केटिंग बोर्ड 04 02
खेल 04 01
स्थानीय निकाय 03 07
परिवहन 02 01
सिविल एविएशन 01 00
सिंचाई 01 01
मौलिक शिक्षा 01 01
सेकेंडरी एजूकेशन 00 01
उच्चतर शिक्षा 00 07
आईटीआई 00 01
स्वास्थ्य 00 07
मेडिकल शिक्षा 00 01
स्मार्ट सिटी 00 02
बिजली निगम 00 01
एनिमल हस्बेंड्री 00 01
गृह 00 01
वन 00 01
कुल 28 66
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। जो घोषणाएं पेंडिंग हैं, उन पर भी कागजी कार्यवाही चल रही है। शीघ्र धरातल पर भी कार्य शुरू होगा। स्टेट हाईवे के विस्तार जैसी बड़ी घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। केवल मेरठ रोड पर कार्य चल रहा है।
- अनीश यादव, उपायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed