फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakshita dreams of becoming a runner like PT Usha

Karnal News: लक्षिता का पीटी उषा जैसी धावक बनने का सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:58 AM IST
विज्ञापन
Lakshita dreams of becoming a runner like PT Usha
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले की बेटी लक्षिता ने साबित कर दिखाया कि अगर हौंसले बुलंद हो तो किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। युवा धावक लक्षिता का लक्ष्य पीटी उषा जैसी सर्वश्रेष्ठ धावक बनने का है। लक्षिता ने 400 मीटर एकल स्पर्धा में स्वर्ण, 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण व 4x100 रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता।
लक्षिता के इस प्रदर्शन की बदौलत करनाल जिला इस प्रतियोगिता में ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहा। उनकी इस सफलता ने युवा एथलीटों के लिए एक मिसाल कायम की है कि निरंतर अभ्यास व प्रतियोगिता के दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण से नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते है।
विज्ञापन

महज 15 साल की युवा धावक लक्षिता ने बताया कि वह अभी दसवीं कक्षा की छात्रा है, उसने अपने पिता कमल शर्मा की प्रेरणा से बेहतर एथलीट बनने का सपना संजोया। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह कर्ण स्टेडियम में दो साल से अभ्यास कर रही है। वह एथलेटिक्स में 400, 200 मीटर व 4x400 मीटर रिले में भाग लेती है। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उनका मुख्य लक्ष्य पदक लाने का रहता है। संवाद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed