फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs were cheated from two youths in the name of sending them abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों ठगे

Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Lakhs were cheated from two youths in the name of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। दो युवकों को विदेश भेजने और वहां पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 19 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने युवकों को विदेश भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। वहीं रुपये मांगने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ही है।

मोर माजरा गांव निवासी रणबीर सिंह ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रवि राणा निवासी रेंरकलां गांव जिला पानीपत हाल ही निवासी ध्यानचंद कॉलोनी करनाल ने उससे कहा कि वह उसके बेटे अजय को ऑस्ट्रेलिया में भेजकर नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने 16 लाख रुपये की मांग की। उसने वर्ष 2022 में दो-दो लाख तीन बार और एक बार पांच लाख रुपये रवि राणा के खाते में जमा करवाएं।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी रवि राणा ने उसके बेटे के सारे दस्तावेज ले लिए और जल्द ही विदेश भेजने की हामी भरी। काफी समय बीतने के बाद आरोपी ने न तो उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही उनके द्वारा लिए हुए रुपये वापस लौटाए। वहीं रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ला गांव निवासी देवी सिंह ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रवि राणा ने कहा कि वह उसके बेटे अनिल को कनाडा में भेजकर नौकरी लगवा देगा। वहां पर वह ढाई लाख रुपये में प्रतिमाह कमाने का लालच दिया। इसके लिए 19 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी के कहने पर आठ लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे के सारे दस्तावेज लेकर चला गया लेकिन आज तक न तो आरोपी ने उसके बेटे को कनाड़ा भेजा और न ही उनके रुपये वापस दिए। वहीं आरोपी से रुपये मांगे तो झूठे केस में फंसवाने और जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed