{"_id":"6903c47c4f1d9a43920ce25d","slug":"lakhs-of-women-are-deprived-of-the-scheme-due-to-lack-of-mandatory-documents-karnal-news-c-18-knl1008-770191-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनिवार्य दस्तावेज न होने से लाखों महिलाएं योजना से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनिवार्य दस्तावेज न होने से लाखों महिलाएं योजना से वंचित
Fri, 31 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना तो लागू कर दी लेकिन महिलाओं को ही लाभ लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वीरवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के जिला अध्यक्ष ममतेश व कोषाध्यक्ष गीता ने प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि योजना में दर्जनों दस्तावेज की अनिवार्यता करके प्रक्रिया को जटिल बना दिया गया है, जिससे लाखों महिलाएं आवेदन करने से वंचित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकार ने योजना को लागू नहीं किया था। अब लागू किया गया तो महिलाएं दस्तावेज पूरे न होने पर कार्यालयों का चक्कर ही काट रही हैं। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि आवेदन प्रक्रिया को सरल किया जाए, ताकि सभी महिलाएं आसानी से योजना के लिए आवेदन कर सकें। संवाद