{"_id":"680d4604a7b1b46fe10fec5f","slug":"lakhs-of-rupees-were-swindled-in-the-name-of-sending-people-to-canada-karnal-news-c-18-knl1008-632560-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कोहंड गांव निवासी मांगेराम से कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर दो युवकों ने लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने उप पुलिस अधीक्षक घरौंडा को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता मांगेराम ने बताया कि वह रविन्द्र नामक युवक को साल 2000 से जानता था, जो अक्सर विदेश भेजने के सपने दिखाता था। रविन्द्र ने संजय नामक व्यक्ति से मिलवाया, जो दिल्ली का निवासी है और खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताता था। इन दोनों ने मांगेराम से कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा किया, जिसमें 10 लाख रुपये एडवांस मांगे।
पीड़ित ने पहले चार लाख रुपये नकद रविन्द्र को दिए, जो संजय को सौंप दिए गए। इसके बाद चार लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से संजय के खाते में भेजे गए। लेकिन रुपये लेने के बाद दोनों आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और मांगेराम को चक्कर कटवाने लगे।
मांगेराम ने बताया कि वह रविन्द्र के चाचा कुलदीप सुरा से भी मिला, जो फरीदाबाद में सरकारी स्कूल में कार्यरत है। कुलदीप ने रुपये दिलवाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में संपर्क से कट गया। पीड़ित ने आरोपियों पर रकम हड़पने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।