फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs of rupees cheated in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees cheated in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ में बैठकर आरोपियों ने युवक के साथ ठगी की। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। एकता कॉलोनी निवासी रोमित बहल ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विदेश भेजने का एक विज्ञापन देखा। जिस पर दिए गए नंबर पर बात की तो चंडीगढ़ के जीरकपुर में पायल नाम की युवती से बात हुई। 21 नवंबर 2022 को उसने दस्तावेज ऑनलाइन ले लिए। उसके बाद युवती ने कॉल कर कार्यालय बुलाया। बाद में युवती ने खुद का बॉस बताकर एक व्यक्ति से मुलाकात कराई और पांच लाख रुपये जमा करने को कहा। पीड़ित ने शुल्क के तौर पर 15800 और 8000 रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद युवती ने वीजा लेने के लिए कार्यालय बुलाया और पांच लाख रुपये मांगे। वीजा देखने के बाद पीड़ित काे विश्वास हो गया और पांच लाख रुपये दे दिए। उसके बाद 65000 रुपये अलग से दिए। आरोपियों ने कहा कि विदेश जाने के लिए टिकट जल्द आएगा। मगर अब तक आरोपियों ने टिकट नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed