फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs of cash and jewelry stolen in broad daylight from furniture trader's house

फर्नीचर व्यापारी के घर से दिनदहाड़े लाखों की नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of cash and jewelry stolen in broad daylight from furniture trader's house
करनाल। मॉडल टाउन स्थित होटल ज्वैल्स के पीछे फर्नीचर व्यापारी के घर में दिनदहाड़े चोर घुस गए और लाखों रुपए के गहने व नकदी ले गए। हालांकि अभी तक गहने व कैश की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को नहीं दी है। वारदात के बाद आस-पड़ोस में डर का माहौल है। सूचना मिलने पर एसपी गंगाराम पूनिया सिविल लाइन थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया है कि चोर होटल ज्वैल्स के पीछे गार्डन में सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

घर की मालकिन हरजिंदर कौर ने बताया कि उनका करनाल में रॉयल फर्नीचर के नाम से शोरूम है। वे सुबह 10 बजे सफीदों में रिश्तेदारी में भोग पर गईं थी। उनकी पति दिल्ली गया था। जब वह शाम 6:45 बजे घर पहुंची तो घर की लाइटें जली थीं। उसने घर के मुख्य दरवाजे का लॉक खोला तो घर में सारा सामान बिखरा था। इसके बाद उसने पड़ोस में भाभी को सूचना दी और सफीदों में भाई को जानकारी दी। उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए सेटअप लगवाया था लेकिन अभी कैमरे लगने बाकी थे।
विज्ञापन

अलमारी से लेकर बेड भी खंगाला
हरजिंदर कौर ने बताया कि चोर घर के पीछे गार्डन से सीड़ी लगाकर उनके घर में घुसे। उन्होंने जाली वाली खिड़की पर ईंट मारकर उसे तोड़ा उसके बाद खिड़की के रास्ते घर के अंदर घुसे। चोरों ने घर में अलमारी से लेकर बेड और रसोई के हर दराज को खंगाला हुआ है। चोरों ने पूरी बारीकी से घर में हर चीज को खोल कर देखा और लाखों रुपए के गहने और नकदी ले गए। घर की मालकिन का कहना है कि चोरों ने उनके घर को खंगाला हुआ है। धर्म ग्रंथ को भी जमीन पर गिरा दिया था। ये बात बताते हुए मालकिन रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटों की माला छोड़ गए
जिस तरह चोरों ने आराम से घर को खंगाला है उससे साफ जाहिर है कि चोरों के पास घर की मालकिन के बारे में पूरी जानकारी थी कि वह शाम को ही घर लौटेंगी यही कारण रहा कि चोरों ने घर को ठीक से चेक किया और घर के गहने व नकदी को कब्जे में लिया बल्कि नोटों की मालाएं घर पर ही छोड़ कर चले गए।

मॉडल टाउन स्थित एक घर में चोरी की सूचना मिली है। मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। फिलहाल घर के सदस्यों ने कितने गहने व कैश चोरी हुआ इसकी जानकारी नहीं दी है। मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
संदीप कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed