फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs cheated in the name of sending to Canada

Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से दो युवकों ने 6.5 लाख रुपये ठग लिया और उसे फर्जी वीजा दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव अंजनथली निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी अजमेर सिंह से विदेश जाने के संदर्भ में बात हुई थी। अजमेर और उसके साथी नीलोखेड़ी निवासी दक्ष ने उसे कनाडा भेजने की बात कही थी।
छह अगस्त को दोनों ने उसे अपने कार्यालय बुलाया था और सात लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आठ अगस्त को उन्होंने अपने घर बुलाया और चार लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद अगले दिन दो लाख 11 हजार रुपये तरावड़ी मंडी में ले लिए। इसके बाद 39 हजार रुपये गुगल पे किए। जब उसने आरोपियों को हवाई जहाज की टिकट कराने की बात कही तो उन्होंने कहा कि तुम खुद ही टिकट करा लो। तुम्हारा वीजा एक नंबर में है। कोई दिक्कत आए तो हम जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उसने 10 अगस्त की टिकट करा ली। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां से उसे निकाल दिया। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कहा कि वीजा फर्जी है। इस बारे में जब उसने आरोपियों से कहा तो वह बोले कि हमने तो काम करा दिया। अब हम जिम्मेदार नहीं हैं। जब उसने रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed