फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs cheated in the name of job by pretending to be a commissioner

कमिश्नर बताकर नौकरी के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of job by pretending to be a commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कमिश्नर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुनानक दरबार कुरुक्षेत्र निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह फिलहाल बसंत विहार में रह रहा है। वह गुरुद्वारा में भजन कीर्तन करता है। वह अपने दोस्त प्रदीप के साथ यूपी में शादी समारोह में गया था। वहां उसे पुराना दोस्त आकाश धीमान निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर मिला। उसने उसकी मुलाकात विवेक तरार निवासी गांव सिलावर थाना आदर्श मंडी शामली से कराई और बताया कि विवेक तरार बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन में कमिश्नर है। इसके बाद विवेक तरार से उनकी बात हुई। उसने कहा कि यदि बच्चे को बीआरओ में भर्ती कराना है तो उससे संपर्क कर सकता है। वह उन्हें भी सुपरवाइजर लगवा देगा।

उसने एक बच्चे को नौकरी लगाने में लगभग 4 लाख रुपये का खर्चा बताया। उन्होंने विवेक तरार को गूगल पर भी सर्च किया जहां पर उसकी आईडी विवेक तरार कमिश्नर मिनिस्ट्री के नाम से निकलकर आई और कमिश्नर की वर्दी में विवेक तरार के काफी फोटो भी डले थे। जिससे उन्हें विश्वास हो गया है कि विवेक तरार बीआरओ में कमिश्नर है। इसके बाद उन्होंने दोस्त अनिल निवासी गांव राहड़ा कैथल के जानकारों से 20 युवकों के रुपये लेकर विवेक तरार को दे दिए। विवेक तरार ने फर्जी ज्वाइनिंग पत्र भी युवकों को दे दिए और उनकी ट्रेनिग ऋषिकेश प्राईवेट कैंप में करवाई। इसके बाद प्रदीप व अनिल ने भी बीआरओ में सुपरवाइजर लगने के लिए 4-4 लाख रुपये विवेक तरार को करनाल कोर्ट के समीप उसके साथ आए उसके दोस्त रवि कुमार को मार्च 2021 में दे दिए। कुछ दिन बाद पता चला कि विवेक तरार फर्जी व्यक्ति है जो नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed