फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Laborer went to get medicine, died due to sudden fall

Karnal News: दवाई लेने गया मजदूर, अचानक गिरने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Laborer went to get medicine, died due to sudden fall
निसिंग। साम्भली रोड पर डॉक्टर की दुकान से शाम के समय दवा लेने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया। पुलिस के अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के विश्नोइयां गांव निवासी 45 वर्षीय नथुनी सदा ठेकेदार के पास एक राइस मिल में मजदूरी करता था। उसके पैर में दर्द था। वह दवाई लेने कैथल रोड सांभली मोड़ के पास चला गया। यहां बाजार में पहुंचते ही वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग उठाने के लिए दौड़े। मृतक मजदूर के भाई ने बताया कि युवक एक राइस मिल में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूर की हालात की खबर पाकर ठेकेदार मजदूर के साथी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

युवक को बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने चेकअप के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। अचानक गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। अंदेशा है कि उसे हार्ट अटैक आया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक के भाई सूरज सदा के बयान पर फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक का शनिवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed