फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kohli's dispute with rival player condemned

Karnal News: कोहली का प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से विवाद की निंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kohli's dispute with rival player condemned
खिलाड़ी और प्रशिक्षक बोले, युवा क्रिकेटरों पर पड़ेगा गलत असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोनस्टास के बीच विवाद हो गया। इस विवाद को प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने निंदनीय बताया है।
सभी का कहना है कि युवा खिलाड़ी विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं, इसका उन पर असर पड़ेगा। विदित हो कि अपना पहला मैच खेल रहे सैम कोनस्टास ने 65 बाल पर 60 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की ओर से फेंके गए 10वें ओवर में सिराज की सैम के साथ नोकझोंक हुई। इसके बाद कोहली ने ओवर के बीच में साइड बदलते समय कोनस्टास को कंधा मारा और दोनों खिलाड़ियों में बहस हो गई।
विज्ञापन



मैच के दौरान बहस गलत
क्रिकेट कोच सतीश राणा ने कहा कि विराट कोहली आज उस स्तर पर हैं जहां काफी युवा क्रिकेट में अपना भविष्य देख रहे हैं। उन पर इस घटना का काफी असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान ऐसा करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल मैदान में न हो ऐसी घटना
खिलाड़ी मोहित ने कहा कि विराट कोहली खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं। कई युवा खिलाड़ी उनके देखकर क्रिकेट जैसे खेल में अपना भविष्य देख रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में ऐसी हरकत करना ठीक नहीं है।


कोहली युवा खिलाड़ियों के आदर्श
खिलाड़ी जयगीर ने कहा कि वो विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। उनको देखकर ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी को कंधा मारना और फिर बहस करना निंदनीय है।



ऐसा बर्ताव ठीक नहीं
खिलाड़ी शिवम ने कहा कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ जो कहासुनी की वो उन्हें शोभा नहीं देता। विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed