फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kirtan Darbar organised in Gurudwara, Sangat was delighted

Karnal News: गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार, संगत हुई निहाल

Mon, 13 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organised in Gurudwara, Sangat was delighted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में आयोजित कीर्तन दरबार में सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई। कीर्तन दरबार में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेक सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा मंजी साहिब के हेड ग्रंथी भाई अमृत पाल सिंह ने संगत के साथ अपने विचार साझा किए।
मुख्य कार्यक्रम बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले की देखरेख में गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में आयोजित किया गया। इसमें पंथ के महान प्रचारक भाई विशाल सिंह कथावाचक मंजी साहिब श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सुखजीत सिंह रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई अर्जन सिंह रागी जत्था, भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना वाले, भाई तजिंदर सिंह करनाल, भाई इंद्रजीत सिंह आदि ने विशेष कीर्तन में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

गुरु नानक सेवक जत्था अध्यक्ष रतन सिंह सग्गू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गुरु नानक सेवक जत्था ने बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले का विशेष आभार व्यक्त किया और उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। गुरु नानक सेवक जत्था ने श्रद्धालुओं के लिए अटूट गुरु लंगर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक सेवक जत्था संरक्षक राजिंदर सिंह मिड्ढा, अध्यक्ष रतन सिंह सग्गू, प्रितपाल सिंह बवेजा, सतिंदर सिंह, हरमीत सिंह हैप्पी, सुरिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह मिड्ढा, सरबजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, अमनदीप सिंह मिड्ढा, तजिंदर सिंह बजाज, सुखबीर सिंह, परमजीत सिंह, कुलजीत सिंह, सतिंदरपाल सिंह ओबराय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed