फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kiran and Ritu pair dominate in Chemistry

Karnal News: रसायन विज्ञान में किरण और रितू की जोड़ी छाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kiran and Ritu pair dominate in Chemistry
- राजकीय महिला महाविद्यालय में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में करनाल व पानीपत की टीमों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल और पानीपत जिले के महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। 10 कॉलेजों से कुल 49 टीमों ने मॉडल प्रस्तुत किए। रसायन विज्ञान में करनाल की किरण और रितू की जोड़ी छाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए जिससे कि वह भविष्य का निर्माण कर सके।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान में राजकीय महिला कॉलेज की किरण और रितु प्रथम, चिरंजीलाल कॉलेज के महक और अमृतपाल द्वितीय, केवीए डीएवी कॉलेज की भावना तृतीय। भूगोल में राजकीय महिला कॉलेज की वाणी और वंशिका प्रथम, डीबीजी कॉलेज पानीपत की नैंसी और योगेश द्वितीय, जीसीडब्ल्यू मतलौडा की तनु और मुस्कान तृतीय। भौतिक विज्ञान में दयाल सिंह कॉलेज की पलक और उर्विका प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज के वर्षिक मलिक द्वितीय, राजकीय महिला कॉलेज की अंजलि और पारुल तृतीय। वनस्पति विज्ञान में दयाल सिंह कॉलेज की टीम प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज द्वितीय। कंप्यूटर विज्ञान में चिरंजीलाल कॉलेज के रवि और अजय प्रथम, राजकीय महिला कॉलेज की मल्लिका और योगिता द्वितीय, केवीए डीएवी की खुशी राणा तृतीय। प्राणी विज्ञान में चिरंजी लाल कॉलेज की टीम प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज द्वितीय। मनोविज्ञान में डीबीजी कॉलेज पानीपत की निधि प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज की रिशिता द्वितीय और राजकीय महिला कॉलेज की प्रियांशी तृतीय। निर्णायक की भूमिका डॉ. अमित कुमार, पूनम बागी, पूजा देवी, डॉ. दिव्या जैन, राकेश अहलावत, राम प्रताप और डॉ भारत छाबड़ा ने निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed