फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khushi and Ritesh in running, Dev dominates in shotput

Karnal News: दौड़ में खुशी और रितेश, शॉटपुट में देव का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Ritesh in running, Dev dominates in shotput
- डीएवी पीजी कॉलेज में शुरू हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, 10 खेलों में दिखा उत्साह
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में 49वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। पहले दिन हुए 10 खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। लड़कियों के चार और लड़कों के छह मुकाबले हुए। दौड़ में खुशी और रितेश का दबदबा रहा। जबकि शॉटपुट में खुशी के साथ-साथ देव विजेता रहे।


खेल मुकाबलों का आगाज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने ध्वजारोहण कर किया। प्राचार्य का शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौहान और अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा की भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में विश्वस्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर दुनिया का प्रतिनिधित्व किया है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में हमारी बेटियों ने भी विश्व स्तर पर परचम लहराया है। मंच संचालन प्रो. ज्योति मदान ने किया।
विज्ञापन




यह रहे परिणाम

लड़कियां
- 100 मीटर दौड़ : खुशी प्रथम, अंजलि द्वितीय, पम्मी तृतीय।

- शॉट पुट : खुशी प्रथम, अंजलि द्वितीय, पम्मी तृतीय।

- लंबी कूद : अंजलि प्रथम, शीतल द्वितीय, खुशी तृतीय।

- डिस्कस थ्रो : कीर्ति प्रथम, अंजलि द्वितीय, शीतल तृतीय।



लड़के
- 200 मीटर दौड़ : रितेश जांगड़ा प्रथम, मोहित द्वितीय, भुवन तृतीय।

- 400 मीटर दौड़ : रितेश प्रथम, देव राठी द्वितीय, विनय तृतीय।

- लंबी कूद : रितेश जांगड़ा प्रथम, मोहित द्वितीय, तुषार तृतीय।

- ऊंची कूद : देव राठी प्रथम, रितेश जांगड़ा द्वितीय, तुषार तृतीय।

- शॉट पुट : देव प्रथम, रितिक द्वितीय, आशु तृतीय।

- डिस्कस थ्रो : देव प्रथम, भुवन द्वितीय, विनय तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed