फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khatu Shyam Baba, who sits in the city of Karna, will be able to see

44. कर्ण नगरी में विराजे खाटू श्याम बाबा, कर सकेंगे दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Baba, who sits in the city of Karna, will be able to see
करनाल। पुरानी अनाज मंडी के पीछे स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की स्थापना की गई। श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उत्साहित दिखे जैसे ही श्याम बाबा के मंदिर के पट खुले श्रद्धालु दर्शन करने के लिए दौड़ पड़े। श्रद्धालु श्याम बाबा की एक झलक पाने के लिए भारी गर्मी के बीच घंटों भीड़ में खड़े रहे। महिलाओं ने श्याम बाबा के भजन गाकर बाबा की महिला का गुणगान किया।
विज्ञापन

पंडित राकेश वत्स ने नौकर रख ले सांवरिया हमको भी। तेरा किसने किया है शृंगार सांवरे, लग रहा है दुल्हा सा दिलदार सांवरे। बाबा ने ऐसा कमाल कर दिया मैं तो निर्धन था, मालामाल कर दिया.. गाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। शनिवार सुबह मंदिर में पंडित विक्रम कौशिक, पंडित सुधीर शास्त्री, रवि कौशिक, संजय वत्स, राकेश वत्स, दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने विशेष पूजा करवा श्री श्याम माता की मूर्ति की स्थापना करवाई। दोपहर को श्री खाटू श्याम बाबा का शृंगार होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ पट खोल दिए।
विज्ञापन

बाक्स
12500 आहुतियां डालीं
कार्यक्रम में आयोजित हवन में श्री खाटू श्याम समेत अन्य देवी देवताओं नाम की 12500 आहुतियां दी गई। हवन में शिव नारायण सिंगला, राजेश सिंगला, अशोक सिंगला, राजेश गर्ग के साथ सभी श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के प्रधान रामकिशन गुप्ता, महासचिव अनिल गर्ग व कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालु रोजाना खाटू नरेश के दर्शनार्थ आ सकेंगे। प्रतिदिन संध्या आरती की जाएगी। श्याम प्रेमियों को कीर्तन करवाने के लिए अब अलग-अलग जगहों की तलाश नहीं करने पड़ेगी। लखदातार की अपार कृपा कर्ण नगरी के लोगों पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड खबर
फोटो संख्या 08 से 13
दुनिया के सहारे बहुत होंगे, मेरा तो सहारा श्याम तू हैं पर झूमे
- श्री खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से आयोजित संकीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दुनिया के सहारे बहुत होंगे, मेरा तो सहारा श्याम तू हैं। आयेगा-आयेगा नीला चढ़ सांवरा आयेगा गाकर कुरुक्षेत्र के हर्ष गोयल ने खूब वाह वाही लूटी। समालखा के सतीश शर्मा ने गणपति आराधना और हनुमान के भजन गाकर संकीर्तन की शुरूआत की। मौका था शनिवार शाम को श्री खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से आयोजित संकीर्तन का। शाम को पंडित दीपक पांडे ने विशेष पूजा करवा श्रद्धालुआें से जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया।
समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र के सेवक अजय गोयल, संजय चौधरी, एपी चावला, अनिल मित्तल, प्रवीन गोयल और गौरव मित्तल ने कोलकता से आये गुलाब, देसी गुलाब, गेंदा गेंदी, संवती, मोगरा, चंपा, चमेली, जूही, स्वर्ण कमल, तुलसी माला और मेवों की 31 मालाओं से बाबा का सुंदर श्रृंगार किया। कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी बाबा के दरबार में पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया।
वहीं संकीर्तन में सोनीपत के अशोक पराशर ने सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है। छाई काली घटा तो साथी कौन बनेगा, तुम न सुनेगों तो कौन सुनेगा गाकर श्री श्याम बाबा का गुणगान किया। वहीं कोलकता से आए राज पारीक ने कुछ दे न दे श्याम। श्याम से लौ लगाकर देख। मेरे सिर पे सदा तेरा हाथ रहे, खाटू वाले तू हमेश मेरे साथ रहे। लेने आजा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ पर गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विनोद गर्ग, आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक सिंगला, राजेश गर्ग, बृज गुप्ता, चंदन गर्ग और विनय गोयल उपस्थित रहे।

15 हजार श्रद्धालुओं ने चखा लंगर
श्री खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से लगभग 15000 लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। हलवाई जोगिंद्र के अनुसार, लंगर के लिए लगभग 20 क्विंटल कढ़ी, 10 क्विंटल आलू की सब्जी, 5 क्विंटल कद्दू की सब्जी, 5 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल हलवे का प्रसाद, सात तंदूर रोटी बनाने के लिए और पूरी और पानी की खूब व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed