फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kejriwal is the real guarantee of development: Bhagwant Mann

विकास की असली गारंटी हैं केजरीवाल : भगवंत मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal is the real guarantee of development: Bhagwant Mann
- पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बल्ला गांव में जनसभा को किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि असली गारंटी अरविंद केजरीवाल हैं। अन्य पार्टियों ने तो आम आदमी पार्टी की नकल करके गारंटी देना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी देश के युवाओं को रोजगार की भी गारंटी दे रही है। आज देश का जो युवा विदेश जा रहा है, यह सब भाजपा सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार देर शाम खंड मूनक के गांव बल्ला की अनाज मंडी में अमनदीप जुंडला के संयोजन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।भगवत मान ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने पार्टी की पांच गारंटी गिनाते हुए कहा कि निशुल्क शिक्षा, चिकित्सा, हर बहन को एक हजार रुपये, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, बिजली पानी मुफ्त देने के साथ ही युवाओं को रोजगार देने की बात भी कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर 43000 युवाओं को रोजगार दिया है। हरियाणा में सरकार बनने पर पंजाब व दिल्ली के स्कूलों की तरह से यहां भी स्कूलों को बनाया जाएगा ताकि जिसमें हर गरीब बच्चा अपनी पढ़ाई कर देश का नाम करेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 12 अगस्त तक आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 45 रैलियों का लक्ष्य तय किया गया है। मौके पर आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढाडा, प्रदेश प्रवक्ता युवा उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह जुडंला, संयुक्त सचिव जयपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह, संदीप, बलबीर नरवाल, जयपाल पूनिया ,रणजीत राणा, सुभाष मान, शिवकुमार गोयल, सीताराम शर्मा आदि कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed