{"_id":"113086035f024cd81e3960bdc01b4bbd","slug":"kejriwal-had-on-the-way-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की राह पर चली इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की राह पर चली इनेलो
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Feb 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इनेलो भी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का अनुसरण करते हुए पार्टी वर्करों को चुनाव लड़ाने से पहले आवेदन लेगी। इसकी शुरुआत 17 फरवरी से होगी।
कुरुक्षेत्र में आज ये रणनीति इनेलो लोकसभा चुनाव समिति के सदस्यों ने विचार विमर्श के बाद अपनाई है। समिति की यह पहली बैठक शुक्रवार को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के निवास पर हुई। यहां बैठक में अशोक अरोड़ा के अलावा समिति के नौ सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापति, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह, प्रदेश संयोजक एससी प्रकोष्ठ बलदेव वाल्मीकि तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जाहिद खान मौजूद रहे।
आवेदन लेने के लिए पहली बैठक 17 फरवरी को अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा मुख्यालय पर होगी।
इनेलो लोकसभा चुनाव समिति ने 17 फरवरी से प्रदेश के सभी लोकसभा मुख्यालयों पर जाकर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियाें से आवेदन पत्र लेकर पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेगी। वहीं प्रत्याशियों के बारे में अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा।
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्रों में जाएगी चयन समिति
कुरुक्षेत्र में लिए निर्णय के अनुसार 17 फरवरी को अंबाला तथा कुरुक्षेत्र, 18 फरवरी को करनाल व सोनीपत, 19 फरवरी को गुड़गांव तथा फरीदाबाद, 22 फरवरी को रोहतक व भिवानी तथा 23 फरवरी को हिसार व सिरसा में चयन समिति के सभी नौ सदस्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके लोकसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के बारे में राय लेंगे।