फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   KBC cheated Rs 3.25 lakh by sending a lottery message of 25 lakhs

केबीसी की 25 लाख की लॉटरी का मैसेज भेज ठगे 3.25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
KBC cheated Rs 3.25 lakh by sending a lottery message of 25 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। केबीसी की लॉटरी जीतने का मैसेज भेज कर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 3.25 लाख रुपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी नरू निवासी अंकुश शर्मा ने बताया कि 19 अक्तूबर को उसके वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम रणदीप बताकर कहा कि आप 25 लाख रुपये जीत गए हैं। आरोपी ने कहा कि वह केबीसी से है। जीते हुए 25 लाख रुपये लेने के लिए उसे 25 प्रतिशत रुपये पहले ही जमा कराने होंगे। वह उसके बहकावे में आ गया और उसने उसके द्वारा दिए गए खाते में 3.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रुपये उसने गांव में ब्याज पर लिए थे। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्रेडिट कार्ड से 91 हजार रुपये निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हाई सिक्योरिटी का हवाला देकर साइबर ठग लोगों के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सिटी थाने में आया है। जहां राजीव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 91879 रुपये निकाल लिए। सिटी थाना पुलिस जांच कर रही है। राजीव कॉलोनी निवासी अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उसके पास 14 अक्तूबर को एक कॉल आई थी। जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर से बोल रहा है। हाई सिक्योरिटी रीजन के कारण उसका क्रेडिट कार्ड बदलना है। ठग ने उसका मोबाइल नंबर बताया और कहा कि इस नंबर पर ओटीपी आया है वह बताओ। जब उसने ओटीपी बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 91879 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

ऑनलाइन ऑर्डर की गई बुक सर्च करने पर खाते से उड़ा लिए एक लाख रुपये
करनाल। फूसगढ़ निवासी एक व्यक्ति को ऑर्डर की गई बुक सर्च करना भारी पड़ गया। साइबर ठग ने उसके व उसकी पत्नी के खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए।
फूसगढ़ निवासी सोहन सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने बेटे की बुक के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहा था। उसके बेटे की एसएटी की बुक आनी थी जोकि दिल्ली डिलीवरी कूरियर से आनी थी। जब उसने ऑनलाइन चेक किया तो उस साइट पर उसे एक नंबर दिखाई दिया। उसने उस नंबर पर कॉल कर बुक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ऑनलाइन 5 रुपये जमा कराने होंगे आपकी बुक आ चुकी है। साइबर ठग ने उसके नंबर पर एक ओटीपी भेजा तो वह उसने उसके साथ शेयर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बोला कि एक और ओटीपी आएगा तो बताना। उसने वह भी बता दिया। इसके बाद बोला इस नंबर से पेमेंट नहीं हो रही है। आधे घंटे बाद उसके पास मैसेज आया। जिसमें उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। इसके बाद उसने पत्नी के नंबर पर पांच ओटीपी आने की बात कही। इसके बाद 20 मिनट में उसकी पत्नी के खाते से भी रुपये कट गए। आरोपी ने दोनों के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed