फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kavadiya died of electrocution in Ardana

अरड़ाना में करंट से कावड़िये की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kavadiya died of electrocution in Ardana
108-असंध. मृतक साहिल का फाइल फोटो।
असंध। अरड़ाना गांव में बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मंगलवार रात झुलसे कांवड़िये साहिल (19) की मौत हो गई। जलाभिषेक करने के उपरांत साहिल टेंपू पर डीजे का सामान उतारने के लिए चढ़ा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया था। पुलिस ने बुधवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद साहिल का शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख जताते हुए सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार साहिल अविवाहित था। उसके परिवार में बड़ा भाई विकास, पिता सतीश, उसकी माता और बहन हैं। ग्रामीणों ने बताया कि साहिल और उसके अन्य साथी हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गए हुए थे। शिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आए सभी युवाओं के साथ साहिल ने जलाभिषेक किया। इसके बाद शाम को साहिल टेंपो में सवार होकर डीजे का सामान उतारने के लिए दुकान पर पहुंचा था।
विज्ञापन

जब वह गाड़ी के ऊपर चढ़कर डीजे का सामान उतार रहा था तो पास से गुजर रहे बिजली के तार से उसका शरीर छू गया। करंट के झटके से वह नीचे गिर गया। बेहोशी की हालत में युवक को असंध के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार साहिल की मौत करंट से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से लौटते समय कांवड़िया लापता
करनाल। शिव कॉलोनी से जत्थे के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया युवक राजू (40) रास्ते में लापता हो गया। चिंतित परिजन उसकी तलाश के लिए उत्तरप्रदेश के रुड़की क्षेत्र की ओर रवाना हो गए हैं। राजू की मां रजनी के अनुसार वाहन में श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार गया था। उनके परिवार के चार और सदस्य जत्थे में थे। रास्ते में सभी वाहन में सो रहे थे। संदेह है कि उस दौरान ही राजू कहीं रास्ते में वाहन से उतर गया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए परिवार के सदस्य उत्तरप्रदेश गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed