फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karni city will have special identity on the lines of pink city

गुलाबी नगरी की तर्ज पर कर्ण नगरी की भी विशेष पहचान होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
karni city will have special identity on the lines of pink city
जयपुर की गुलाबी नगरी की तर्ज पर कर्ण नगरी करनाल की भी विशेष पहचान होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक-दूसरे से जुड़े शहर के चार मुख्य बाजारों को इसमें शामिल किया गया है, जिसमें विशेष रंग के अलावा हर दुकान और शोरूम के बाहर का प्रारूप एक जैसा ही बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट को सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। अब स्थानीय स्तर पर बाजार की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का भी ध्यान रखा जाएगा। इसी आधार पर प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च का ब्यौरा भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एबीडी यानी एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत शहर की मध्य में स्थित चार बाजार कुंजपुरा रोड(भगवान परशुराम चौक से ट्रैफिक पुलिस बूथ तक), पुरानी सब्जी मंडी रोड(ट्रैफिक पुलिस बूथ से महर्षि वाल्मिकी चौक तक), बस स्टैंड रोड(महर्षि वाल्मिकी चौक से महात्मा गांधी चौक) और सरकारी अस्पताल रोड(महात्मा गांधी चौक से भगवान परशुराम चौक तक) को विशेष प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इन मार्गों में शामिल बाजारों में करीब 900 के आस-पास शोरूम और दुकानें हैं, सभी को नया लुक दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, प्रोजेक्ट के तहत हर दुकान और मार्केट का रंग और नक्शा यानी बाहरी प्रारूप एक जैसा होगा। दूर से सभी दुकानें एक जैसी दिखाई देने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। वहीं एक रंग होने के कारण करनाल की उसी रंग की नगरी कहे जाने से भी विशेष पहचान बनेगी। ट्रैफिक जाम से राहत के लिए भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

दुकानदारों से भी खर्च में सहयोग लेने का बना रहे विचार
प्रोजेक्ट का डिजाइन तय होने के बाद इसे लेकर चयनित बाजारों की एसोसिएशन के साथ भी प्रशासन बैठक करेगा, जिसमें प्रोजेक्ट पर आने वाले कुल खर्च पर चर्चा होगी, साथ ही उनके विचार और सुझाव भी लिये जाएंगे। इस चर्चा के दौरान दुकानदारों से भी इसमें आने वाले खर्च का कुछ हिस्सा लिये जाने का विचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 करोड़ से केबल अंडरग्राउंड के लिए जल्द शुरू होगा काम
इस प्रोजेक्ट से पहले इन्हीं बाजारों में सेंट्रल बिजनेस डेवलपमेंट (सीबीडी) के तहत बिजली की केबल को अंडरग्राउंड करने की योजना प्रशासन की ओर से पहले ही बनाई जा चुकी है। इसके लिए भी गत दिनों बिजली निगम के साथ बैठक कर चर्चा की गई थी। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बाजारों के कुल 6.4 किलोमीटर क्षेत्र में तारें अंडरग्राउंड करने का कार्य होगा।

स्मार्ट सिटी के तहत सरकार और बोर्ड आफ डायरेक्टर्स से इस प्रोजेक्ट को अनुमति मिल चुकी है। अब इस पर स्थानीय स्तर पर बैठक कर चर्चा करेंगे। इससे पहले प्रोजेक्ट का डिजाइन और उसी आधार पर खर्च का इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed