{"_id":"653c24b0e1c33f441f0c3467","slug":"karnanagaris-better-performance-in-divisional-level-competitions-karnal-news-c-18-knl1008-251539-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में कर्णनगरी का बेहतर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में कर्णनगरी का बेहतर प्रदर्शन
Sat, 28 Oct 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाल भवन करनाल में चल रही मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में करनाल, पानीपत व कैथल जिले के 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति समूह गीत, प्रश्नोतरी का आयोजन हुआ। सभी चार समूहों की प्रतियोगिताओं में करनाल का समूह व एकल नृत्य में बेहतर प्रदर्शन रहा।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में करनाल के प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य में बेहतर प्रदर्शन किया। कैथल के प्रतिभागियों ने भी समूह नृत्य में संस्कृति की छटा बिखेरी। पानीपत के प्रतिभागियों ने व देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिताओं में देशप्रेम के भाव को दर्शाया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में 16 से 23 अक्तूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करनाल बाल भवन में ही किया जा रहा है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में जो प्रतिभागी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान एसके शर्मा, कुलबीर मालिक, मीनू सिंगला व राकेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल करेंगे सम्मानित
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बाल दिवस महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। मण्डल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले बच्चे आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। सभी चार समूहों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 30 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होगी।