फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari players looking for a future in hockey

Karnal News: हॉकी में भविष्य तलाश रहे कर्णनगरी के खिलाड़ी

Tue, 18 Nov 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 18 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari players looking for a future in hockey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के खिलाड़ी हॉकी खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैंं। कैलाश गांव स्थित हॉकी स्टेडियम में रोजाना 2-3 घंटे तक अभ्यास सत्र का आयोजन किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ी खेल को और निखार रहे हैं।
इन दिनों स्टेडियम में ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे देश से महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। हॉकी कोच बृज भूषण ने बताया कि पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी होने के कारण खिलाड़ियों के मन में रहता है कि वह इस खेल में अपना भविष्य बनाएं। अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों की संख्या पूर्व के मुकाबले बढ़ी है। इनमें महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन




पूरा शारीरिक व्यायाम हैं हॉकी

अभ्यास के लिए आए खिलाड़ी नीरज बोले कि हॉकी एक ऐसा खेल है जिसमें शरीर का पूरा व्यायाम हो जाता है। सांस लेने की प्रक्रिया अच्छी रहती है। इस खेल में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने प्रदेश व जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाएं भी आगे आने लगीं

-हॉकी खेलने वाले खिलाड़ी गुरमिन्दर सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उसके बाद से युवाओं की हॉकी में दिलचस्पी बढ़ी है। पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
हासिल कर रहीं मुकाम

खिलाड़ी शगुन बोलीं कि आज के दौर में महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं। प्रदेश की महिलाएं खेल में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अभ्यास करती हैं। देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।



कामयाबी जरूर मिलती हैअभ्यास करने आईं खिलाड़ी जसबीर सिंह बोलीं कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। महिला खिलाड़ी भी आज समाज की जंजीरों को तोड़कर अपना रास्ता खुद बना रही हैं। खेल के प्रति निष्ठा रखती हैं तो एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed