फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari is angry, will keep the market closed today

Karnal News: गुस्से में कर्णनगरी, आज बाजार रखेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari is angry, will keep the market closed today
गुस्से में कर्णनगरी, आज बाजार रखेंगे बंद - फोटो : गुस्से में कर्णनगरी, आज बाजार रखेंगे बंद
- लोग बोले- आतंक के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई, अब यह नहीं होगा सहन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। आतंकी हमले में नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत से कर्णनगरी के लोग गुस्से में हैं। शहरवासी आतंकियों के खिलाफ केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीरवार को पूरे दिन रोष, प्रदर्शनों के नाम पर रहा। वहीं शुक्रवार को दोपहर तक बाजार बंद रखने का एलान किया गया है। ऐसे में सड़कों पर उतरकर लोग प्रदर्शन भी करेंगे।

वीरवार सुबह चार चमन और सेक्टर-9 सहित कई बाजारों में दुकानदारों ने दो घंटे तक दुकानें बंद रखीं। इसके बाद हाथों में बैनर लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। वहीं शाम के समय में शहर के अस्पताल चौक से निफा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कुछ लोगों ने शांतिपूर्वक दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी तो किसी ने नारे लगाते हुए गुस्सा प्रकट किया और आतंकियों को सबक सिखाने की भी मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर-12 स्थित महर्षि दयानंद चौक पर आर्य समाज और आर्य केंद्रीय सभा की ओर से यज्ञ किया गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां डालीं गईं। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने अपने घरों में मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम व रोष प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि कश्मीर में जो त्रासदी हुई है, वह निंदनीय है। हिंदुओं को पूछ-पूछकर मौत के घाट उतारा गया। इसके खिलाफ करनाल के लोग अब आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री से विनती है कि वे सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मंडल ने निर्णय लिया है कि आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को शहर के बाजार को दोपहर एक बजे तक बंद रखेंगे। सभी दुकानदारों से निवेदन है कि इस शोक की घड़ी में शामिल हों। बाजार बंद करके हम दिवंगतों को भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।




बलिदान व्यर्थ न जाने देना मोदी जी...

सेक्टर-9 के लोगों ने दुकानें बंद करके श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। दिवंगत लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके सभी ने नमन किया। पूर्व प्रिंसिपल डॉ. बिजेंद्र कुमार का कहना है कि करनाल के लोग गुस्से में हैं। होनहार जवान और देश के नागरिकों के साथ कश्मीर में जो हुआ, उसकी निंदा करते हैं। सरकार से मांग है कि ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। जवाबी कार्रवाई हो। हम सभी कार्रवाई के लिए सरकार के साथ हैं। विकसित देशों के एक भी व्यक्ति की इस तरह से जान जाती है तो वे युद्ध लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed