फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnali Gate construction stuck in limbo

Karnal News: करनाली गेट का निर्माण अधर में लटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Karnali Gate construction stuck in limbo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। शहर के ऐतिहासिक करनाली गेट का निर्माण कार्य पिछले छह साल से अधर में लटका हुआ है।
नगर पालिका और ठेकेदार के ढीले रवैये से शहर के लोगों में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर लंबित निर्माण कार्य को जल्द करवाने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा पहले से बने शहर के पुराने करनाली गेट को भव्य बनाने की बात कह कर इसको उखाड़ दिया गया था
जो कि पुराने समय की छोटी ईंटों से बना हुआ था। ये शहर का एकमात्र ऐसा मुख्य द्वार था जिसे उखाड़ने के बाद दोबारा बनाने के लिए जगह तक नहीं मिल पाई। कोई भी दुकानदार इसे अपनी दुकान के सामने बनवाने से इनकार कर देता है। आखिरकार दोबारा बनाने के लिए सौंकड़ा रोड पर करनाली गेट पुलिया के स्थान का चयन किया गया।
विज्ञापन

इस पर सभी की सहमति बनी और वहां पर करनाली गेट का निर्माण शुरू हो गया। इस काम को करने वाले ठेकेदार ने दोनों साइडों के पिलर बनाकर खड़े तो किए लेकिन उस पर लेंटर नहीं लगाया। सुंदरीकरण का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गारमेंट यूनियन के प्रधान यश गुलाटी, ओमप्रकाश, आशू कक्कड़, दिनेश पोपली, सन्नी पोपली, संजीव कुमार, कुलदीप गुलाटी, संजय कुमार व अन्य बाजार के दुकानदारों का कहना है कि यह करनाली गेट तरावड़ी की एक ऐतिहासिक पहचान थी। इसलिए इसको जल्द से जल्द पूरा किया जाना था लेकिन लगभग छह साल बीत चुके हैं अभी तक इस गेट का सुंदरीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed