फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal sports plyer Gunjan

चार वर्षों से पहले पायदान पर गुंजन का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
karnal sports plyer Gunjan
karnal sports plyer Gunjan
कैथल रोड स्थित जीवन नगर की रहने वाली गुंजन 9 वर्षों से योगाभ्यास कर रही है। इस दौरान आंधी और तूफान भी आए, लेकिन गुंजन का हौसला नहीं टूटा। ये मेहनत का ही परिणाम है कि आज गुंजन की झोली में ढेरों मेडल अपनी चमक बिखेर रहे है। गुंजन पिछले 4 सालों से जिलास्तर पर प्रथम पायदान पर है। गुंजन ने अबतक 10 गोल्ड मेडल. 8 सिल्वर व 2 ब्रांज मेडल अपने नाम किए है।
विज्ञापन

10 साल की उम्र में छूट गया था पिता का हाथ
जब गुंजन 10 साल की थी तब पिता का देहांत हो गया। घर की जिम्मेदारी मां ने संभाली। परिवार में गुंजन की चार बहनें और है। मां ने ही सभी बहनों को जीने की राह दिखाई। गुंजन के मुताबिक मां के बताए नक्शे कदम पर चलकर ही वो आगे बढ़ी है और आज इस मुकाम पर पहुंची है कि हर मंजिल आज छोटी लगने लगी है।
विज्ञापन

चार सालों से कायम है योगा में दबदबा
गुंजन अब तक यूथ अफेयर्स में लगातार 4 सालों से योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया में चौथा स्थान जबकि यूथ अफेयरश में प्रथम स्थान हासिल करती आ रही है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी महिला महाविद्यालय से गुंजन ने फिजिकल एजूकेशन की पढ़ाई की है और यमुनानगर से योगा का डिप्लोमा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 6 घंटे करती है अभ्यास
गुंजन रोजाना 3 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम को योगाभ्यास कर रही है। वह कर्ण स्टेडियम में योगा कोच लवलीन गाब से योगा की बारीकियां सीख रही है। गुंजन का लक्ष्य अगले माह होने वाली यूथ अफेयर्स और योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed