फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal Rural became overall champion

Karnal News: ओवरऑल चैंपियन बना करनाल ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Karnal Rural became overall champion
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग करनाल की ओर से शाखा ग्राउंड में जिलास्तरीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। करनाल के सात ब्लॉकों से विजेता महिलाओं ने जिला स्तर पर आयोजित वार्षिक खेल उत्सव की छह विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10 पदकों के साथ करनाल ग्रामीण ओवर ऑल चैंपियन व घरौंडा रनर अप रहा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल उत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजबाला मोर मुख्यातिथि रही और हरी झंडी देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, मटका दौड़, साइकिल दौड़ व आलू चम्मच दौड़ शामिल रहीं। इसमें लगभग 130 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने खिलाड़ियों को खेलों के लिए सही प्रैक्टिस, आहार और दिनचर्या का पालन करने, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने सभी महिलाओं को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाएं अच्छा प्रदर्शन कर रही और देश का नाम शिखर पर जा रहा है। खेलों में भाग लेने से उत्साह और मनोबल बढ़ता है। डीपीओ ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुमन, विधी व ज्योति गागट मौजूद रही।

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
खेल उत्सव में 100 मीटर दौड़ में बबली वकीलपुरा करनाल ग्रामीण प्रथम, कविता ऊंचा समाना करनाल ग्रामीण द्वितीय व सोनिया इंद्री तृतीय। 300 मीटर दौड़ में सिमरनजीत रंबा करनाल ग्रामीण प्रथम, शिवानी बाल रागड़ान करनाल ग्रामीण द्वितीय व बतेरी मंजूरा निसिंग तृतीय। 400 मीटर दौड़ में रेनू मंगलपुर करनाल ग्रामीण प्रथम, सिमरन कलामपुरा करनाल ग्रामीण द्वितीय व सलौनी मंजूरा निसिंग तृतीय। मटका दौड़ में सुमन कुरलन असंध प्रथम, प्रमिला शिव कॉलानी करनाल ग्रामीण द्वितीय व सुनीता बसताड़ा घरौंडा तृतीय। आलू चम्मच दौड़ में सुखदेवी घरौंडा प्रथम, सोनिया घरौंडा द्वितीय व कविता संगोहा करनाल ग्रामीण तृतीय। साइकिल दौड़ में अंजू नीलोखेड़ी प्रथम, शालू कुंडा कला करनाल ग्रामीण द्वितीय व कोमल बागपति करनाल ग्रामीण तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed