फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Nitesh is the senior badminton coach of Karna Stadium won gold medal

Karnal: कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच हैं नितेश, पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने पर खुशी

Mon, 02 Sep 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

नितेश के पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने पर खुशी का माहौल है। बी-24 अकादमी में खिलाड़ियों को लड्डू बांटे गए। नितेश कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच हैं।

विज्ञापन
Karnal: Nitesh is the senior badminton coach of Karna Stadium won gold medal
नितेश कुमार का मैच लाइव देखते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक में पैरा बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में नितेश कुमार के स्वर्ण पदक जीतने से कर्ण नगरी करनाल में खुशी का माहौल है। 2017 में कर्ण स्टेडियम से वरिष्ठ कोच का सफर तय कर नितेश इस बार पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता बन गए हैं।

विज्ञापन


चरखी दादरी के नांदा गांव निवासी नितेश के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बचपन से खेलों में रुचि रही है। वह स्कूल स्तर पर सभी खेलों में भाग लेते थे। 2009 में रेल दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद नितेश ने पैरा बैडमिंटन में किस्मत आजमाई। नितेश ने 2016 से बैडमिंटन का सफर तय कर निरंतर नए आयामों को छूते हुए इस मुकाम को हासिल किया। नितेश के पिता भारतीय नेवी से सेवानिवृत्त तथा मां गृहिणी हैं। बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश ने सोमवार को आयोजित फाइनल मैच में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 23-21 से हराकर यह मुकाबला जीता है। नितेश के मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए शहर की बी-24 अकादमी में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। नितेश के मैच के दौरान अकादमी संचालक नरेंद्र कुकरेजा व भाटिया व तीनों कोच ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर मैच देखा।

इस दौरान बी-24 अकादमी का बैडमिंटन कोर्ट भी जय मां भारती के उद्घोष से गूंज उठा। खिलाड़ियों को लड्डू बांटकर अकादमी में खुशी मनाई गई।

कर्ण स्टेडियम में मोबाइल पर देखा लाइव प्रसारण
कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों ने नितेश कुमार के मैच का मोबाइल फोन पर लाइव प्रसारण देखा। नितेश का फाइनल मुकाबला जीतते ही स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे लगाए गए। खेल विभाग के उप निदेश व वरिष्ठ बैडमिंटन कोच राकेश पांडेय ने बताया कि नितेश ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह रोजाना बच्चों को अभ्यास करवाने के बाद घंटों अभ्यास करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed