फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

मैं पाकिस्तानी शब्द को सहन नहीं कर सकता : चोपड़ा

Tue, 06 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 06 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
करनाल के सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
को पाकिस्तानी कहने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पंजाबी पाकिस्तान को छोड़कर हिन्दुस्तान में आ गए हैं और वे हिन्दुस्तानी हैं। अगर पंजाबियों को कोई पाकिस्तानी कहता है, तो उनका दिल चीर जाता है।

सोमवार को करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा बसताड़ा टोल प्लाजा पर पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाबियों को पाकिस्तानी बताने की बात की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है, लेकिन किसी बिरादरी पर टिप्पणी करना भी गलत है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को छोड़कर आ चुके हैं और हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तान की सरजमीं से प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को जब कोई पाकिस्तानी कहता है, तो हमारा दिल चीर जाता है और वे इस शब्द को सहन नहीं कर सकते। जाट आरक्षण पर चल रहे घमासान पर उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जाट नेता बार-बार पंजाबियों के बारे में गलत टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने जाट नेता द्वारा माफी मांगने के प्रश्न पर बोलते हुए कहा कि इसके बारे में वे खुद फैसला लें, मै इसके बारे में किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed