फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal mourns Holi: A young man was stabbed to death; four people died in accidents, woman committed suicide

करनाल में होली पर पसरा मातम: चाकू घोंपकर युवक की हत्या; हादसों में चार लोगों की गई जान, महिला ने की आत्महत्या

Sat, 15 Mar 2025 04:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Mar 2025 04:33 PM IST
सार

जीटी रोड पर अल सुबह झिलमिल ढाबे के समीप एक कंबाइन व सवारियों से भरी राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंबाइन जीटी रोड पर पलट गई और बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Karnal mourns Holi: A young man was stabbed to death; four people died in accidents, woman committed suicide
नहर में गिरी इनोवा कार को क्रेन की मदद से निकलते गोताखोर - फोटो : संवाद

विस्तार

होली पर्व जिले में हत्या, सड़क हादसे, लड़ाई  झगड़े, आत्महत्या जैसे करीब दस बड़े मामले हुए है। इन मामलों में पांच लोगों की जान भी गई है। इस कारण होली का पर्व फीका रहा और कई घरों में मातम पसरा गया। सेक्टर 12 में होली का त्यौहार मना रहे दोस्तों पर बाइकों पर आए कुछ युवकों ने पहले तो मारपीट की और फिर खेड़ा छपरा गांव के 17 वर्षीय हिमांशु के पेट में चाकू घोंप दिया। इस दौरान बीच बचाव करा रहे देव को भी चाकू मार दिया।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक उन दोनों घायलों को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में हिमांशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और देव का इलाज चल रहा है। वहीं मंगल कॉलोनी में कुछ युवकों ने एक घर पर ईंट पत्थर बरसाए और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ऊचानी गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ओर से चाकूबाजी हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। होली के दिन सेक्टर 3 स्थित उद्योग क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन




कंबाइन से टकराई बस, चालक की गई जान
जीटी रोड पर अल सुबह झिलमिल ढाबे के समीप एक कंबाइन व सवारियों से भरी राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंबाइन जीटी रोड पर पलट गई और बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टक्कर होते ही सवारियां चोटिल हो और चालक बस में फस गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बस से निकाला। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी बुडा सिंह के रूप में हुई, परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इससे अलग  चिड़ाव मोड पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अराइपुरा निवासी अनिल के रुप में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में गिरी कार
होली की रात को यमुनानगर के सढौरा निवासी दलबीर और संदीप कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान इंद्री क्षेत्र में धनौरा के समीप पश्चिमी यमुना नहर में कार गिर गई। सुबह गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों व कार की तलाश की गई। दोपहर तक एक युवक का शव नहर से बरामद किया गया और कार को भी बाहर निकाल लिया गया। दूसरे युवक की तलाश जारी है।


दो महीने पहले की थी शादी, फंदे पर लटककर दी जान
शहर की आनंद विहार कॉलोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो महीने पहले ही महिला प्रिया ने पड़ोस में एक युवक से की थी लव मैरिज। रात को फंदे पर लटकी महिला मिली। वहीं, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed