{"_id":"6446cdd8c30060fb4c0b7ff3","slug":"karnal-mother-got-minor-daughter-married-father-gave-complaint-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मां ने कराई नाबालिग बेटी की शादी, पिता ने दी शिकायत, दिखाने होंगे उम्र के कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: मां ने कराई नाबालिग बेटी की शादी, पिता ने दी शिकायत, दिखाने होंगे उम्र के कागजात
Tue, 25 Apr 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:13 AM IST
सार
जिला महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने लड़की की उम्र के दस्तावेज मांगे है। मंगलवार को अभिभावक अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर उम्र के कागजात दिखाएंगे।
विज्ञापन
child marriage
विस्तार
हरियाणा के करनाल शहर की एक कॉलोनी निवासी एक नाबालिग लड़की की शादी उसकी मां ने बीती 17 अप्रैल को पानीपत निवासी युवक के साथ शादी करवा दी। जब इस बात का पता लड़की के पिता को चला तो इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति को दी।
विज्ञापन
समिति ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की की मां से उसकी उम्र के दस्तावेज मांगे गए हैं, जिससे तय किया जा सके कि लड़की नाबालिग या बालिग। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बाल विवाह की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचीं। जहां अभिभावकों ने बताया कि उनकी लड़की अपने मामा के घर गई है।
विज्ञापन
टीम ने सख्ती से पूछा तो शादी की बात बता दी। पिता ने बताया कि वह और पत्नी मनमुटाव के चलते अलग हो गए हैं। इस शादी से उसकी दो बेटियां हैं। पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी शादी से उसे दो बेटे हैं। पत्नी ने बड़ी बेटी की शादी करवा दी है। जिसकी उम्र महज 15 साल है।
बेटी ने किया पिता को फोन
पिता की शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को लड़का एवं लड़की के उम्र के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। उन्हें महिला थाना स्थित जिला महिला एवं बाल विवाह निषेध विभाग के कार्यालय में बुलाया गया है।
लड़की नाबालिग पाई जाती है तो पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसे बेटी का कॉल आया था। उसने बताया कि मां ने 17 अप्रैल को उसकी जबरदस्ती शादी करा दी है, वह वहां नहीं रहता चाहती है।