फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal MLA Jagmohan Anand started a new initiative to communicate with the public

Karnal: विधायक जगमोहन आनंद ने शुरू की जनता से संवाद की नई पहल, चाय पर चर्चा के कार्यक्रम का किया आयोजन

Sun, 05 Jan 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 10:08 AM IST
सार

विधायक ने यह भी कहा कि "चाय पर चर्चा" का यह कार्यक्रम हर रविवार सुबह 7:00 बजे नेहरू पैलेस में आयोजित होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर इस कार्यक्रम में आएं, जहां वे उन्हें सुनने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Karnal MLA Jagmohan Anand started a new initiative to communicate with the public
करनाल विधायक जगमोहन आनंद - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने अपने निर्वाचन के बाद से ही जनता के बीच बने रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने का सिलसिला जारी रखा है। उन्होंने अब एक नई पहल शुरू की है, जिसमें हर रविवार को करनाल के नेहरू पैलेस स्थित भारतीय टी स्टॉल पर "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में करनाल के गणमान्य लोग और आम जनता विधायक जगमोहन आनंद के साथ करनाल के विकास कार्यों पर चर्चा करते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान, जो लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनकी बातें विधायक जगमोहन आनंद ध्यानपूर्वक सुनते हैं और उनका समाधान करने का आश्वासन देते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक जगमोहन आनंद ने कहा, "करनाल की जनता ही मेरा परिवार है। उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं कभी नहीं टूटने दूंगा। मैं हर समय उनकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।"

विज्ञापन

विधायक ने यह भी कहा कि "चाय पर चर्चा" का यह कार्यक्रम हर रविवार सुबह 7:00 बजे नेहरू पैलेस में आयोजित होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर इस कार्यक्रम में आएं, जहां वे उन्हें सुनने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगमोहन आनंद ने पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री सुंदरलाल के करनाल के विकास में किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि वे इस विकास कार्य को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भले ही भौगोलिक रूप से करनाल से दूर हों, लेकिन उनका प्यार और समर्पण करनाल के लिए अब भी उतना ही गहरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed