फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, jatt arkhknasan, karnal

जाट आरक्षण आंदोलन पर प्रशासन अलर्ट, मूनक नहर आरएएफ के हवाले

Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल Updated Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर आगामी 29 जनवरी से संभावित प्रदर्शन व धरनों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। आईजी सुभाष यादव ने खुद इसकी कमान संभाली है। शुक्रवार को आईजी सुभाष यादव, डीसी मनदीप सिंह बराड़ व एसपी जेएस रंधावा ने मूनक नहर के साथ साथ हेड का मुआयना किया और निर्देश भी दिये। सभी अधिकारी जिले के सबसे बड़े गांव बल्ला में जाट समाज के नेताओं के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत भी की। आईजी ने साफ शब्दों मे कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। मूनक नहर पहले से ही आरएएफ के हवाले की गई है और यहां पर आरएएफ के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। इससे पहले, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन


आरएएफ के साथ पुलिस व नहरी विभाग के कर्मचारी भी रहेंगे तैनात
बैठक में आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जरूरी स्थानों पर नाके लगाएं और सिंचाई विभाग के अधिकारी आरएएफ की नफरी के साथ-साथ अपने कर्मचारियों को भी तैनात करें। डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्धारित स्थानों पर जेनरेटर से संचालित लाइट की व्यवस्था भी रखें।
विज्ञापन


संयुक्त रूप से होगी गशत : एसपी
पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पल-पल की जानकारी सांझा करने के लिए लोगों का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सोच के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी जरूरी स्थानों पर स्थानीय पुलिस बलों के साथ-साथ आरएएफ के जवान संयुक्त रूप से गश्त करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बल्ला में पहुंचे अधिकारी, की अपील
देर रात आईजी, डीसी, एसपी, एसीयूटी प्रीति, असंध के एसडीएम ने गांव बल्ला में जाकर बैठक में लोगों को समझाया तथा कहा कि सभी को आपस में सहयोग करने की जरूरत है। कानून अपने हाथ में न लें।  मौके पर उपस्थित नफे सिंह मान सहित अन्य लोगों ने कहा कि हम अपना धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक ढंग से करेंगे और यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो प्रशासन को बता देंगे।


असंध में जाटों ने भरी हुंकार, बल्ला में 29 से होगा धरना
असंध। जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को कस्बे की नई अनाज मंडी में क्षेत्र के जाट बिरादरी के लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता नफे सिंह मान ने की। बैठक में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर आरक्षण की मांग रखी व भविष्य की रणनीति तैयार की। इस बैठक में 29 जनवरी से बल्ला में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने पर सहमती बनी। इस दौरान जाट नेताओं ने कहा कि जब तक हमें आरक्षण नहीं दिया जाएगा तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। बैठक स्थल पर तहसीलदार अभिषेक बिबियान व नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह मौके पर मौजूद रहे।

महासभा ने आंदोलन से किया किनारा
इंद्री। हरियाणा में जाट नेता यशपाल मलिक के 29 जनवरी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन से इंद्री के जाटों किनारा करने की घोषणा की है। शुक्रवार के दिन अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव चौ. रामपाल चहल व सभा के करनाल जिला प्रधान चौ. ओमपाल मंढाण की अध्यक्षता में इंद्री क्षेत्र के जाट नेताओं की एक बैठक इंद्री अनाजमंडी में हुई। इसमें जाट नेताओं ने कहा कि वे भावी जाट आंदोलन शामिल नहीं होंगे और अगर उपद्रवी कोई भी नुकसान करते हैं और यहां के जाट लोग इसकी सूचना प्रशासन को देंगे। जाट नेताओं ने कहा कि जिस नेता ने जाट आंदोलन दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है, उसका अपना कोई स्वार्थ हो सकता है। अखिल भारतीय जाट महासभा इसका विरोध करती है और आंदोलन में कोई भागीदार नहीं होगी। जब सरकार ने जाट आरक्षण को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पास कर दिया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो इस मुद्दे पर आंदोलन करने का कोई औचित्य नहीं बनता। जाटों के साथ आरक्षण श्रेणी में शामिल होने वाली जातियों के लोगों से भी अपील है कि आंदोलन से दूर रहें। जब कोर्ट में आरक्षण को लेकर सरकार पैरवी कर रही है तो कोर्ट के फैसले का स्वागत करें। आरक्षण हम भी चाहते हैं। इससे पहले जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा में कुछ उपद्रवियों ने तांडव मचाया और इससे जाट कौम बदनाम हुई। हम भाइचारे के हक में हैं और 36 बिरादरियां एक रहेंगी, किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है।


पुलिस ने संभाली कमान, नहीं लगने दिया जाएगा जाम
इंद्री। जाट आरक्षण आंदोलन की सुगबुहाट से प्रशासन सतर्क हो गया है और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दो टूक कह दिया है कि अब कोई रोड जाम नहीं करने दिया जाएगा और अगर किसी ने भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो उसकी भरपाई नुकसान करने वालों से की जाएगी।


सरपंचों को भी साधा
बीडीपीओ राजकुमार ने सरपंचों से कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं होने देना है। अगर कोई नुकसान करेगा तो उसकी पहचान करके सरकार उसी की संपत्ति से नुकसान की भरपाई करेगी। इंद्री पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं का सही मार्ग दर्शन करें, उनके भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed