{"_id":"64d0f6f7157e9193860e2b75","slug":"karnal-in-the-case-of-death-of-lineman-careless-personnel-were-blamed-one-was-dismissed-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: लाइनमैन की मौत में लापरवाह कर्मियों पर गाज, एक बर्खास्त, 30 जुलाई को हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: लाइनमैन की मौत में लापरवाह कर्मियों पर गाज, एक बर्खास्त, 30 जुलाई को हुआ था हादसा
Mon, 07 Aug 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/निसिंग (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/निसिंग (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:21 PM IST
सार
एक सब स्टेशन ऑपरेटर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दो जेई और एक फोरमैन चार्जशीटेड हुए हैं। एक जेई को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 30 जुलाई को हादसा हुआ था। औंगद में 30 जुलाई को फाल्ट सही करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
बर्खास्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग थाना क्षेत्र के औगंद गांव में 30 जुलाई को फाल्ट सही करते समय लाइनमैन की करंट से झुलसकर हुई मौत के मामले में एक सब स्टेशन ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि दूसरे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके अलावा दो जेई और एक फोरमैन को चार्जशीट किया गया है, जबकि एक जेई को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि काछवा निवासी लाइनमैन संजीव कुमार (34) रविवार को निसिंग के औंगद गांव में फाल्ट सही करने के लिए गया था। इस दौरान लाइनमैन ने दो घंटे का शटडाउन लिया हुआ था, लेकिन इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। बीते रोज रविवार को उपचार के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में प्रथमदृष्टया जेई बलविंदर की लापरवाही को देखते हुए उस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही मामले की जांच बिजली निगम के एक्सईएन सतपाल को सौंपी गई थी, जिन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट एसई को सौंप दी।
विज्ञापन
इसके आधार पर एक सब स्टेशन ऑपरेटर मनजीत को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि दूसरे स्टेशन ऑपरेटर संदीप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं जेई सुरेंद्र और जेई नानकचंद तथा फोरमैन राजेश को चार्जशीट किया गया है। इस संबंध एसई कशिक मान का कहना है कि लाइनमैन की मौत के मामले में लापवाही मिलने पर संबंधित छह कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।