फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal freed from Congress, will be a state in a few days: CM

कांग्रेस मुक्त हुआ करनाल, कुछ दिनों में प्रदेश होगा : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Karnal freed from Congress, will be a state in a few days: CM
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में नामांकन के बाद कांग्रेसी नेताओं की भाजपा में शामिल होने की मानो झड़ी लग गई हो। अब कांग्रेस में कुछ बचा ही नहीं, इसलिए सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं और करनाल कांग्रेस मुक्त हो गया है। जल्द प्रदेश भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। वे मंगलवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पहुंचे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस के कई नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो ट्वीट मास्टर हैं। उन्हें धरातल की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेसियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये तो उम्मीदवारों को कहते हैं कि तुम्हें भी पीएम बनाएंगे, लेकिन बनता तो है नहीं। कांग्रेसी तो केवल परिवार की सोचते हैं। इन्होंने जिस तरह भ्रष्टाचार की सीमाओं को लांघा है उसे हर आदमी अच्छे से जानता है।
विज्ञापन

अमेरिका से लोगों के डिपोर्ट होने के मामले पर सीएम ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने डिपोर्ट होने वालाें को लेने के लिए कैदियों की बसों को भेजा। इन बसों में तो कैदी और पुलिस वालों को ही लाया, ले जाया जाता है। पंजाब सरकार के मंत्रियों को ये दिखा ही नहीं। उन्हें सही चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल आज भी सीएम सिटी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि करनाल पहले भी सीएम सिटी था और आज भी सीएम सिटी ही है। उन्होंने भाजपा से मेयर चुनाव की प्रत्याशी रेनू बाला के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भारी मतों से विजयी कराएं। बाकी शहर के विकास कार्याें का काम उन पर छोड़ दें। जैसे पहले करनाल का विकास होता था, अब भी ऐसे ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed