फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal daughter won gold in national wrestling

बड़ौता की पहलवान संजू ने कर्नाटक में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Karnal daughter won gold in national wrestling
गांव बड़ौता की बेटी संजू ने कर्नाटक में आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया है। 19 से 21 मार्च तक कर्नाटक के बिलारी में कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर महिला एंड सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से करीब 300 पहलवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बड़ौता के कुश्ती कोच हरीश और सोनू ने बताया कि छह दिन पहले ही गांव की बेटी संजू ने रोहतक के गांव मोरखेरी में आयोजित हरियाणा स्टेट जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था, जिसका आयोजन 13 से 14 मार्च तक सांपला (रोहतक) के गांव मोरखेरी स्थित विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल में किया गया था। इससे पहले भी वह 29 से 30 जनवरी तक आगरा में आयोजित सीनियर नेशनल महिला कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी है। संजू का चयन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो प्रतियोगिताओं के साथ-साथ लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती शिविर में खेल की बारीकियां सीख रही है। उन्होंने बताया कि बड़ौता के अखाड़े में करीब 70 लड़के और लड़कियां कुश्ती का अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन

ये हैं संजू की उपलब्धियां
संजू ने 38 किलोग्राम गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण, इंटरनेशनल कैडेट्स चैंपियनशिप में ब्रांज, 2018 स्कूल गेम में गोल्ड, पुणे में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड, सीनियर नेशनल महिला कुश्ती आगरा में रजत पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की जीत पर खुशी से छलके पिता के आंसू
-बेटी की जीत पर खुशी से पिता बिजेंद्र के आंसू छलक उठे। उन्होंने बताया कि उनके पास तीन बेटी और एक सबसे छोटा बेटा है। तीनों बेटी कुश्ती की पहलवान हैं। संजू उनमें सबसे छोटी है। उनकी दूसरी बेटी सृष्टि भी कुश्ती के दम पर आईटीबीपी में भर्ती हो चुकी है। आज गांव में बेटियों के नाम से ही लोग उन्हें जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, जरूरत है उन्हें मौका देने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed