फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal crime,Karnal News,theift in home

डोर बेल बजाकर चोरी करने वाले पांच नाबालिग हत्थे चढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
karnal crime,Karnal News,theift in home
करनाल। चोरी की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले पांच नाबालिगों को पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें जुनाईल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। वहां से सभी उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इनके पास से करीब साढ़े सात लाख रुपये, जेवर, लैपटॉप व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात अंजाम देने से पहले किसी भी मकान की डोर बेल बजाते थे। डोर बेल बजाने के बाद अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर निकल कर आ जाता तो उससे पीने के लिए पानी मांग लेते और पानी पीने के बाद आगे बढ़ जाते थे लेकिन बार-बार घर की डोर बेल बजाने के बाद भी जब कोई व्यक्ति बाहर निकल कर नहीं आता और उन्हें लगता कि घर के अंदर कोई नहीं है तो किसी तरह भीतर घुसकर चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन

ये वारदात कीं
सेक्टर-32,33 थाना में 16 जून को नीरज गुप्ता निवासी मकान नंबर 660 सेक्टर 8 करनाल ने शिकायत दी थी कि 30 व 31 मई की रात दरवाजे की ग्रिल तोड़कर घर से करीब 16 लाख रुपये नगद व दो मोबाइल चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया कि इस वारदात को इनमें से चार नाबालिगों ने मिलकर अंजाम दिया था। इनके कब्जे से 743600 नगद व दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।
2. सेक्टर-32,33 थाना पुलिस को 16 जून अजय शर्मा निवासी सेक्टर 8 करनाल ने शिकायत दी थी कि घर से जेवर, नगदी व अन्य सामान चोरी हुई है।
यह चोरी तीन नाबालिगों ने की थी। कब्जे से 5 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी पेंडल, एक चांदी का पेन, 1 जोड़ी चांदी के कड़े, एक चांदी की अंगूठी व एक जोड़ी चुटकी बरामद की गई है।
3. 23 मई को सेक्टर-32,33 थाने में दिनेश कुमार निवासी मकान नंबर 1669 सेक्टर 9 करनाल ने शिकायत दी थी कि 23 मार्च को घर में चोरी हुई।
यह वारदात चार नाबालिगों ने की। कब्जे से कुछ चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन, एक लैपटॉप व एक आईफोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed