{"_id":"60c51f1f8ebc3e6d4827a854","slug":"karnal-crime-karnal-news-sp-karnal-news-knl72981765","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर निकालने में लगी है बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाहर निकालने में लगी है बहू
विज्ञापन
घरौंडा। ‘एसपी साहिब! मेरी पुत्रवधु मुझे धक्के देकर घर से बाहर निकालने पर लगी हुई है। वह न मुझे खाना देती है और न किसी की बात मानती है। झूठे आरोप लगाकर बेटे के खिलाफ पुलिस में कंपलेंट दी है। पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है। मेरी मदद करो।’ यह गुहार स्थानीय बुजुर्ग महिला कमलेश देवी ने एसपी गंगाराम पुनिया से लगाई। वह थाने के निरीक्षण के लिए शनिवार करीब पौने चार बजे पहुंचे थे। महिला के अतिरिक्त कई अन्य ने भी अपनी-अपनी फरियादें उन्हें सुनाईं।
एसपी पुनिया ने करीब 20 मिनट तक थाने के अफसरों के साथ बैठक की और शिकायतों और रजिस्टरों को भी खंगाला। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और शिकायतों की समय पर सुनवाई करने के निर्देश दिए। थाने के मालखाने आदि का भी जायजा लिया।
जैसे ही वह थाने से बाहर आए तो बुजुर्ग कमलेश देवी उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई और अपनी पुत्रवधु के खिलाफ शिकायत की। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी मोहन लाल को शिकायत दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। वहीं पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि पेंडिंग केसों को जल्द से जल्द निपटान के निर्देश दिए गए है। अपराध रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।