{"_id":"e54d719497e5156d11cd9bb491457262","slug":"karnal-biker-robbed-two-and-half-lakhs-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने कार से उड़ाए ढाई लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने कार से उड़ाए ढाई लाख रुपये
अमर उजाला, करनाल
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरआई के पास दो बाइक सवार पास युवक गांव सलारू की ओर लौट रहे जमींदार की कार से ढाई लाख रुपये की नकदी उड़ाकर फरार हो गए।
वारदात के दौरान जमींदार अपने मित्र के साथ करियाने की दुकान से खरीदारी करने के लिए कार से उतरे थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस, सदर थाना पुलिस और सीआईए पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गांव सलारू निवासी किसान चरणजीत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उन्होंने कुंजपुरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से ढाई लाख रुपये निकलवाए थे।
बैंक से निकलते हुए उन्होंने राशि पर्ने में लपेटकर दोनों सीटों के बीच हैड ब्रेक के पास रख दी थी। दिनभर अपने काम निपटाने के बाद करीब साढ़े छह बजे वे गांव के लिए जा रहे थे।
पुरानी जेल के सामने स्थित करियाने की दुकान से सामान लेने के लिए जैसे ही कार से नीचे उतरकर दुकान के भीतर गया।
उसी समय मित्र दीपक वडैच भी कार छोड़कर दुकान के भीतर आ गए। कार चालक ने बताया कि इसी दौरान कार के पीछे आकर रुकी बाइक पर सवार दो युवक कार से नकदी लेकर फरार हो गए।