फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Bike collides with parked truck, two youths die, case registered against driver

Karnal: खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, चालक पर केस दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 03:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 03:41 PM IST
सार

बाइक सवार तीन युवक करनाल से पानीपत जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मानले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Karnal: Bike collides with parked truck, two youths die, case registered against driver
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के करनाल में हाईवे पर स्थित बाबा ढाबा के सामने सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पूलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम करवा कर वारिसों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


बाबरपूर निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई गोपी, उसके भाई का दोस्त देव व अभिषेक बाइक पर सवार होकर शनिवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे करनाल से पानीपत जा रहे थे। जीटी रोड पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। जिससे तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि हाईवे पर स्थित एक ढाबे के सामने रात को एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed