फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal asandh crime

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख रूपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
karnal asandh crime
असंध के गांव न्यू झींडा निवासी एक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेजों से अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। यही नहीं फर्जी वीजा लेकर अमेरिका पहुंचे पीड़ित को वहां जेल भी काटनी पड़ी। पीड़ित के पिता की ओर से पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगायी गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव न्यू झींडा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी जीआरडी ओवरसीज कंसल्टेंट के संचालक अजीत सिंह और जितेंद्र सिंह निवासी मुगल कैनाल से किसी के माध्यम से जान पहचान हुई थी। जिन्होंने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। इस पर 12 लाख 45 हजार रुपये बैंक से निकलवा कर दिए। बाद में 12 लाख 55 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी डाक्यूमेंट बनवाकर वीजा लगाकर मैक्सिको भेज दिया। वहां से उसके लड़के को अमेरिका भेज दिया, जब अमेरिका पुलिस ने वीजा चेक किया तो फर्जी मिला। पुलिस ने उसके लड़के को जेल में डाल दिया, जहां से बाद में अमेरिका के अधिकारियों ने वापस भारत भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed