फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: A quack doctor caught with MTP kit, used to sell the kit for one thousand rupees

Karnal: एमटीपी किट के साथ एक झोलाछाप डॉक्टर काबू, एक हजार रुपये में बेचता था किट

Sat, 01 Mar 2025 06:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Mar 2025 06:15 PM IST
सार

टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण को उसके क्लीनिक पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी के क्लीनिक की जांच की तो वहां पर  एलोपैथिक दवाइयां मिली।

विज्ञापन
Karnal: A quack doctor caught with MTP kit, used to sell the kit for one thousand rupees
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर शुक्रवार रात को एक झोलाछाप डॉक्टर को एमटीपी किट बेचते हुए शिव कॉलोनी से पकड़ा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने फर्जी ग्राहक बनाया था। आरोपी एक हजार रुपये में एमटीपी किट बेचता था। टीम ने रामनगर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी  डॉ शीनू चौधरी ने बताया कि सीएमओ के पास शिकायत आई थी कि शिव कॉलोनी में माता मंदिर के समीप एक क्लीनक पर एमपीटी किट बिकती है।

विज्ञापन


उसका वह क्लीनिक प्रवीण के नाम से है। इस शिकायत पर सीएमओ ने एक टीम का गठन किया। जिसमें उनके साथ औषधि नियंत्रण अधिकारी करनाल-द्वितीय रितु मेहला और औषधि नियंत्रण अधिकारी, करनाल-प्रथम विकास राठी भी थे। उन्होंने एक फर्जी ग्राहक बनाया और उसे 500-500 रुपये के दो नोट दिए और आरोपी प्रवीण के पास भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने एक हजार रुपये लेकर उसे एमटीपी किट दे दी है। इस दौरान तुरंत टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण को उसके क्लीनिक पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी के क्लीनिक की जांच की तो वहां पर एलोपैथिक दवाइयां मिली। जो 61 प्रकार की थी। सभी दवाइयों को कब्जे में लिया गया। आरोपी यमुना विहार का रहने वाला है। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed